हरितालिका तीज पर बन रहा है विशेष संयोग, सुहागिनों के लिए होगा लाभदायक

बिहार : इस बार हरितालिका तीज पर विशेष संयोग बनने जा रहा है. इसका फल प्राप्ति लाभदायक होगा. बता दें कि, इस बार तीन पर्व एक ही दिन पड़ रहे हैं. विश्वकर्मा पूजा, चोरचन व हरितालिका तीज. इसको लेकर बिहार के भागलपुर के पंडित गुलशन कुमार झा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमलोग जान रहे हैं कि हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाया जाता है, लेकिन इस बार 18 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पड़ रहा है. इसके साथ ही, हरितालिका तीज व चोरचन भी उसी दिन पड़ रहा है.

hariyali teej 2023 date puja time vidhi shubh muhurat samagri list  chandrodaya moon tim up bihar ranchi rdy | Hariyali Teej 2023 Date: कब है  हरियाली तीज, यहां जानें पूजा विधि, शुभउन्होंने बताया कि पहले यह तृतीया को होता था, लेकिन इस बार हरितालिका तीन चतुर्थी को रोहणी नक्षत्र में पड़ रहा है जो सुहागिनों के लिए काफी लाभदायक है. साथ ही, व्रतियों के मन में एक चीज जरूर सामने आ रहा होगा कि तीज व्रत निर्जला रखते हैं. वहीं, जब चोरचन खत्म होता है तो डलिया से कुछ खाने के बाद ही प्रसाद का वितरण करते हैं. ऐसे में जो व्रती दोनों पर्व करते हैं उनके लिए पंडित गुलशन ने बताया कि इस बार रात में चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद प्रसाद का वितरण नहीं करेंगे. सुबह पहले तीज का पारण करेंगे. उसके बाद चोरचन के प्रसाद को ग्रहण कर सभी को प्रसाद का वितरण करेंगे. इसलिए कोई भी संशय नहीं रहे.

Hartalika teej Ki Katha:कब है हरतालिका तीज औऱ क्या है इसकी कथा जानें - -  Yugantar Pravahबिहार का विशेष पर्व माना जाता है चोरचन

बिहार में चोरचन लगभग सभी घरों में किया जाता है. डलिया में फल व खास कर दही में अर्ध्य देकर इस पर्व को मनाया जाता है. जानकर बताते हैं कि कभी चंद्रमा को ग्रहण लगा था तो उसे दही के माध्यम से खत्म किया गया था. इसलिए इस पर्व में इसका विशेष महत्व माना जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading