बिहार : बिहार में विधानसभा चुनाव और देश में लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे बिहार के सियासी गलियारों में गर्माहट बढ़ती जा रही है. ताजा मामले में बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सूबे की नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि अगर बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीतकर सत्ता में आती है तो सबसे पहले बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार का ‘इलाज’ होगा और आरजेडी चीफ लालू यादव जेल जाएंगे. बिहार में पूरी तरह से कानून का राज होगा और बिहार के बदमाशों का गया में पिंडजान करेंगे. बीजेपी की सरकार बनने के बाद या तो बिहार को छोड़क बदमाश चले जाएंगे नहीं तो उन्हें उन्हें परलोक में स्थान दिलाने के लिए गया में पिंडदान, तर्पण और कर्मकांड किया जाएगा.
सम्राट चौधरी आज गया में थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार सूबे में बनने पर अपराध और अपराधी से मुक्त बिहार बनाएंगे और इसके लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की नींव रखेंगे. उन्होंने कहा कि मैं लवकुश समाज से आता हूं. सीएम नीतीश कुमार द्वारा लवकुश समाज को वर्ष 1994 से ठगा जा रहा है. 2025 में घमंडी गठबंधन का सफाया करेंगे. सीएम नीतीश पलटी मार-मारकर गद्दी पर बैठना सीख गए हैं. इस बार सीएम नीतीश का पूरा इलाज अच्छे से कर देना है . इस बार नीतीश को छोड़ना नहीं है. सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि 5 बार नीतीश कुमार BJP के सहयोग से बिहार के सीएम बने हैं लेकिन उन्हें आजकल कीड़ा काट लिया है. उन्हें पहले जब दौरा आया था और पीएम बनने का सपना देखने लगे थे तो सिर्फ 2 लोकसभा सीट पर जीते थे इस बार जीरो पर आ जाएंगे.
लालू यादव को भेजेंगे जेल!
सम्राट चौधरी ने इस मौके पर आरजेडी चीफ लालू यादव पर भी सम्राट चौधरी ने करारा हमला बोला, उन्होंने कहा कि 15 साल तक लालू की सरकार बिहार में रही लेकिन किसी भी अनुसूचित जाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा व महिलाओं को आरक्षण नहीं मिला. लालू यादव ने हमेशा अपना परिवार देखा और बेटे बेटियों को मंत्री व सांसद बनाते रहें. चारा घोटाला किया. बीजेपी की सरकार बिहार में बनते ही लालू यादव का जेल जाना भी तय हो जाएगा.
