अब आसान किस्तों में करें बिजली बिल जमा! विद्युत विभाग ने जारी किया Orange Pay ऐप

बिहार: बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है. ज्यादा बिल आने पर अगर भुगतान की समस्या है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. अब क्रेडिट कार्ड से आसान किश्तों में ओरेंज पे ऐप के माध्यम से अपना बिजली बिल जमा कर सकते हैं. बिहार के पूर्णिया में बिजली विभाग की तरफ से उपभोक्ताओं के लिए ऑरेंज पे ऐप की शुरुआत की गई है. इसकी जानकारी देते हुए बिजली विभाग के ऑरेंज पे के अधिकारी प्रसून कुमार कहते हैं कि पूर्णिया ही नहीं, बल्कि उत्तर बिहार के कोई भी बिजली उपभोक्ता ऑरेंज पे के माध्यम से अपने ज्यादा आए हुए बिजली बिल को आसान किस्तों में जमा कर सकते हैं.

बिजली बिल 34 अरब 19 करोड़ 53 लाख 25 हजार 293 रुपए आया तो चकरा गई महिला,  ससुर को अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती, जानिए पूरा मामला - electricity bill  came inप्रसून कहते हैं कि बस इसके लिए बिजली उपभोक्ताओं के पास क्रेडिट कार्ड का होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि कोई भी बिजली उपभोक्ता ऑरेंज पे के माध्यम से बिजली बिल को आसान किस्तों में जमा कर सकता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि ऑरेंज पे ऐप के माध्यम से बिजली जमा करने के लिए बिजली उपभोक्ताओं के पास क्रेडिट कार्ड होना जरूरी होगा. उनके पास किसी भी बैंक का कोई भी एक्टिव क्रेडिट कार्ड होना जरूरी होगा तभी वो ऑरेंज पे के माध्यम से अपने बिजली बिल को आसान किस्तों में जमा कर सकते हैं.

अब EMI के माध्यम से होगा बिजली बिल जमा

बता दें कि, पहले बिजली उपभोक्ताओं को अपना बिजली बिल ज्यादा आने पर उसे आसान किस्तों में अदा करने के लिए विद्युत कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था. साथ ही, उन्हें आवेदन देकर पार्ट पेमेंट के लिए भी आग्रह करनी पड़ती थी, लेकिन ऑरेंज पे की शुरुआत होने से अब बिजली उपभोक्ताओं को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा. वो खुद से अपना बिजली बिल आसान किस्तों में जमा कर सकते हैं.

ऑरेंज पे अधिकारी प्रसून कुमार कहते हैं कि ऑरेंज पे के आने के बाद बिजली बिल संबंधित कई तरह के फर्जीवाड़ों को भी रोकने में यह कारगर साबित होगा. उन्होंने कहा कि बस 2 से 4 दिन में बिजली विभाग के द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें पॉश मशीन के साथ ऑरेंज पे के लिए ऑथराइज्ड अधिकारियों को डोर टू डोर भी भेजा जाएगा. जिससे बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल पाए और बिल देने में उसे सहूलियत हो.

ऑनलाइन शॉपिंग की तरह ओरेंज पे करेगा काम

जैसे ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए या शॉपिंग में क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान किस्तों पर सामान मंगवाते हैं. उसी तरह ऑरेंज पे ऐप के माध्यम से बिजली उपभोक्ता आसानी से बिजली बिल को किस्तों में जमा कर सकते हैं. वो अपने स्मार्टफोन में ऑरेंज पे ऐप इंस्टॉल कर आसानी से क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बिजली बिल को आसानी से किस्तों में जमा कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading