गृह मंत्री अमित शाह के झंझारपुर और अररिया दौरे के क्या हैं मायने, कहां है शाह की सियासी नजर?

पटना. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 16 सितंबर के झंझारपुर (मधुबनी) दौरे का पूरा कार्यक्रम सामने आ गया है. उनका मधुबनी में झंझारपुर के साथ ही भारत-नेपाल बॉर्डर के जोगबनी स्थित इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट पर भी पहुंचने का कार्यक्रम है. यहां गृह मंत्री अमित शाह 20 करोड़ रुपये की लागत से SSB जवानों के लिए आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे, वहीं SSB 56 बटालियन स्थित आवासीय भवन का भी वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. जाहिर है गृह मंत्री का यह दौरा अहम इसलिए हो जाता है, क्योंकि बिहार के दो बड़े क्षेत्र मिथिलांचल और सीमांचल के दौरे पर एक साथ आ रहे हैं.

Union Home Minister Amit Shah reached Raipur, BJP leaders welcomed...गृह मंत्री अमित शाह मिथिलांचल में झंझारपुर की धरती पर जनसभा को संबोधित करेंगे. राजनीति के जानकार बताते हैं कि झंझारपुर का चयन अमित शाह और बीजेपी ने बहुत सोच समझ कर किया है. मिथिलांचल (दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा जिले) के इस इलाके में सबसे ज्यादा यादव और मुस्लिम समाज के लोग हैं. इस तबके को आरजेडी यानी लालू यादव का MY समीकरण माना जाता है. माना जा रहा है कि अमित शाह इसी समीकरण को चुनौती देने के लिए झंझारपुर आ रहे हैं.

सीमांचल का कई दौरा कर चुके हैं अमित शाह
बता दें कि इसके पहले भी अमित शाह ने सीमांचल के जिस इलाके में रैलियां की हैं. वहां बीजेपी बहुत मजबूत नहीं मानी जाती. इसका मतलब ये की अमित शाह अपनी पार्टी की कमजोर जमीन को बिहार में मजबूत करने का बीड़ा उठा रहे हैं. इसी क्रम में वे एक बार फिर भारत- नेपाल बॉर्डर के अररिया जिला स्थित जोगबनी पहुंच रहे हैं. यहां वो SSB जवानों के लिए नए भवन का उद्घाटन करेंगे. वहीं, करीब एक हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुमंत्र भी देंगे.

सीमांचल और मिथिलांचल पर शाह की नजर
ऐसा माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे. गृह मंत्री अमित शाह के जोगबनी आगमन को लेकर एक तरफ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, वहीं स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आ रहा है. इस बैठक में नेपाल की खुली सीमा और चुनौती के साथ साथ गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को टिप्स भी देंगे. जोगबनी इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) के मैनेजर ने बताया कि गृह मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. वहीं स्थानीय लोगों में भी गृह मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading