पटनावालों… एक दिन में 250 लोग डेंगू का शिकार, इन इलाकों में रहते हैं तो खुद और परिवार का रखें खास ख्याल

पटना: पटना में डेंगू के मामलों ने विकराल रूप धारण कर लिया है। डेंगू के मामलों में एक और बढ़ोतरी गुरुवार को देखी गई, जिसमें एक दिन में 250 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही बिहार में डेंगू पॉजिटिव के मामलों की तादाद बढ़कर 1,582 हो गई है। कुल मामलों में से, लगभग 83% अकेले सितंबर में दर्ज किए गए हैं। जबकि एक पखवाड़े में 1,307 लोगों में डेंगू का वायरस मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 79 मामले पटना में दर्ज किए गए। इसके बाद बेगूसराय (26), भागलपुर (25), सीवान (24) और मुंगेर (12) हैं।

health care tips these problems are felt when you have dengue |Dengue  Fever: डेंगू होने पर महसूस होती हैं ये समस्याएं, भूलकर भी न करें नजरअंदाज|  Hindi Newsपटना में डेंगू बना विकराल

गुरुवार तक बिहार के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में 226 लोगों का इलाज चल रहा था। इनमें अकेले जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, भागलपुर में 120 लोग शामिल थे। कुल मिलाकर 19 मरीजों का इलाज भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में जबकि में, PMCH यानि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 18 लोग जबकि एम्स पटना में 16 लोगों का इलाज चल रहा है। पटना नगर निगम के अंतर्गत आने वाले इलाके डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसी बीच जिला प्रशासन ने 24×7 डेंगू नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और लोग डेंगू से संबंधित सहायता के लिए 0612-2951964 पर संपर्क कर सकते हैं। अस्पतालों में बेड एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता से संबंधित जानकारी कंट्रोल रूम से प्राप्त की जा सकती है।

पटना के इन इलाकों वाले डेंगू मच्छरों से बच कर रहें

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि पीएमसी के पाटलिपुत्र सर्कल से कई मामले सामने आए हैं। गुरुवार को वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड, शेखपुरा के पास मंगल मार्केट और कमला नेहरू नगर जैसे इलाकों से मामले सामने आए। इसके अलावा अगमकुआं, राजेंद्र नगर, सब्जीबाग, कंकड़बाग पीसी कॉलोनी, लोहिया नगर और अनीसाबाद जैसे इलाकों में भी गुरुवार को डेंगू के मामले दर्ज किए गए। इस बीच, पटना के जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है, खासकर ऐसे समय में जब त्योहारी सीजन आ रहा है और गंभीर डेंगू मामलों वाले अन्य राज्यों से लोग बिहार आएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading