देश में धूमधाम से मनाई जा रही हरितालिका तीज, जानें इसकी पूजा विधि….

उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज बड़े धूमधाम से हरितालिका तीज मनाई जा रही है। बिहार की सुहागिनों ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखा है।  हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे कठिन व्रत माना जाता है। हालांकि, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में इसे विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। कहीं पर यह एक दिन का होता है तो कहीं पर इसे दो दिनों भी मनाया जाता है। जो महिलाएं इसे दो दिन मनाती हैं, वो एक दिन पहले से नमक खाना छोड़ देती हैं। नहाय खाय के दिन वो खाने में मीठा लेती हैं।

Hartalika Teej Vrat Rules do not do this work even forgetting while having  vrat rituals na kare ye kaam pcup | Hartalika Teej Vrat 2022: हरितालिका तीज  के दिन महिलाएं भूलकर भी
क्‍यों पड़ा हरितालिका नाम?

हरित का अर्थ ‘हरण’ होता है और तालिका का अर्थ ‘सखी’। इसलिए इस व्रत को हरतालिका तीज के नाम से जाना जाता है।

क्या है पौराणिक कथा?

हरितालिका तीज को लेकर मान्यता है कि एक बार देवी पार्वती का उनकी सखियों ने अपहरण कर लिया था। उन्हें लेकर वो कहीं चली गईं। ऐसे में माता पार्वती बालू का शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की तपस्या में लीन हो गईं। तब से ही इसे सुहागिन महिलाएं मनाती आ रही हैं।

Hartalika Teej Vrat Katha: हरतालिका तीज के दिन बन रहे रवि और इन्द्र योग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत कथा |पूजा करने की सही विधि

ये व्रत पति की लंबी आयु, घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए किया जाता है। भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत महिलाएं रखती हैं। इस व्रत के दिन प्रदोष काल में शाम को सूर्य अस्त होने के बाद मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है। पूजा साम्रगी के तौर पर 5 तरह के फल, फूल, धूप, घी, दीप आदि मौजूद होते हैं। इस दिन दान-पुण्य करने की भी परंपरा है।

do these measures on hartalika teej 2023 you will get relief from all the  troubles of life | Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर करे ये उपाय, जीवन  के सभी कष्टों से

हरियाली तीज और हरितालिका तीज एक ही है क्‍या?

हरियाली तीज और हरितालिका तीज एक नहीं है। हरियाली तीज सावन के महीने में मनाई जाती है, जबकि हरितालिका तीज भादो के महीने में मनाई जाती है। हरितालिका तीज का कई सालों से व्रत करती आ रही निर्मला देवी बताती हैं कि हमारे बिहार में इसे कहीं पर एक दिन तो कहीं पर दो दिन भी मनाते हैं। हम लोग व्रत से एक दिन पहले नहाय खाय के दिन खाने में कुछ मीठा लेते हैं। उसके बाद पूरा दिन निर्जला होता है। जिसमें पानी की एक बंद भी नहीं लेते। अगले दिन सूर्य उदय होने के बाद पूजा-पाठ के पश्चात व्रत खोलते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading