बिहार CGL 3 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 2464 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

पटना: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 2464 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. बताते चलें की मुख्य परीक्षा 23 जुलाई 2023 को दोनों शिफ्ट में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में लगभग 11000 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे. 2248 वैकेंसी के विरुद्ध मेधा सूची के अनुसार आरक्षण कोटिवार कल 2464 सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र की स्क्रुटनी के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने चयनित किया है.

Etv Bharatयहां चेक करें अपना रिजल्ट

BSSC CGL-3 मुख्य परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग के आधिकारिक वेबसाइट http://www.bssc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर रोल कोड डालकर वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक करना होगा. आयोग ने बताया है कि जल्द ही सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की स्क्रुटनी पटना में आयोजित की जाएगी और इसके संबंध में सूचना आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी.

कब हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा

बता दें कि इसकी प्रीलिम्स परीक्षा 23 दिसंबर को दो शिफ्ट में और 24 दिसंबर को एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी जिसमें 23 दिसंबर के पहले शिफ्ट की पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को दोबारा 5 मार्च को आयोजित किया गया था.

कितने पदों के लिए थी वैकेंसी?

बीएसएससी सीजीएल-3 के 2248 वैकेंसी में सचिवालय सहायक के अंकेक्षक के 1360 पद हैं. योजना सहायक के 460 पद, अंकेक्षण निदेशालय के 370 पद, निबंधक सहयोग समिति के 256 पद, मलेरिया निरीक्षक के 125 पद और डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो पद शामिल है. आयोग की माने तो इस वैकेंसी को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और इसके लिए प्रमाण पत्रों के स्क्रुटनी की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading