#हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट आज से, तीस हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

सीतामढ़ी : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में हेड कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा शुक्रवार से यहां शुरू हो रही है। डुमरा प्रखंड के पकटोला में एसएसबी के 20वीं बटालियन के मुख्यालय में भर्ती के लिए शुक्रवार से पहला चरण आरंभ होगा।इसके तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) एवं कागजात का सत्यापन किया जाएगा। पहले दिन पांच सौ अभ्यर्थियों का यह टेस्ट होगा। उसके बाद से किसी दिन पांच सौ तो किसी दिन 1000-1200 तक की संख्या में यह काम होगा। 578 पदों के लिए तकरीबन 30 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी सिर्फ सीतामढ़ी बहाली केंद्र पर पहुंचेंगे।

ssb constable recruitment 2020 1541 post vacant apply fast | SSB Constable  Recruitment 2020: सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, तीस  दिनों के अंदर करें आवेदन | Hari Bhoomiदेश के अन्य हिस्सों में भी बहाली प्रक्रिया

वैसे देश के अन्य हिस्सों में भी यह बहाली प्रक्रिया होनी है। इसी साल 20 मई से 18 जून तक आनलाइन आवेदन बहाली के लिए आमंत्रित किए गए थे। बहाली के लिए एसएसबी एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भारी भरकम इंतजाम किए गए हैं। एसपी सीतामढ़ी मनोज कुमार तिवारी व एसएसबी के कमान्डेंट गिरिश चंद्र पांडेय ने बताया कि सभी स्तर पर तैयारी की गई है। अभ्यर्थियों को कहीं कोई परेशानी नहीं होगी। कमांडेंट ने बताया कि पहले चरण में अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होना है। यह भर्ती प्रक्रिया करीब एक माह तक चलेेगी।

हर दिन होगा कागजात का सत्यापण

हर दिन कम से कम पांच सौ अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होना है। रोल कोड के तहत प्रत्येक दिन कागजात का सत्यापण भी होगा। बहाली प्रक्रिया पूरा करने के लिए एसएसबी की गाइलाइन के अनुसार अलग से बोर्ड गठित है। बोर्ड में अन्य बटालियन से भी पदाधिकारी आए हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए सभी नार्म्स को पूरा किया जाएगा। पूरे बिहार से यहां अभ्यर्थी पहुंचेगे। चयनियत अभ्यर्थियों की दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। अंत में मैरिट लिस्ट बनेगी जिसके आधार पर बहाली पूर्ण होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading