सीएम आवास पहुंचे आनंद मोहन, सियासी गलियारे में हलचल तेज

बिहार : पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। गुरुवार को अचानक वह सीएम आवास पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम से मुलाकात की। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो जाति आधारित गणना को लेकर आनंद मोहन ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। आनंद मोहन का मनाना है कि बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना करवा कर अच्छा काम किया है लेकिन जो रिपोर्ट जारी की गई है, उसमें कुछ त्रुटि है, इसमें सुधार की आवश्यकता है। इसी मुद्दे को लेकर आनंद मोहन ने सीएम नीतीश कुमार मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो आनंद मोहन ने जाति आधारित गणना की रिपोर्ट में आई त्रुटियों में सुधार लाने की मांग सीएम नीतीश कुमार से की है।

anand mohan reached to meet cm nitish kumar for first time after his  release from jail asj | CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आनंद मोहन, जेल से  रिहाई के बाद पहलीजाति गणना करवाकर सरकार ने अच्छा काम किया है
दरअसल, बुधवार को पटना आने से पहले खगड़िया में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन ने जाति आधारित गणना को लेकर बिहार सरकार की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि गणना करवाकर सरकार ने अच्छा काम किया है। हालांकि, इसमें कुछ त्रुटि है, जिसे सुधार की आवश्यता है। जाति आधारित गणना, आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति को देखते हुए की जानी चाहिए थी, इसके कुछ चूक हो गई।

जो आज गरीब थे आज उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है
आनंद मोहन ने कहा कि1931 की गणना के बाद आज के सामाजिक परिदृश्य में काफी कुछ बदल गया है। जो आज गरीब थे आज उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है। और जो जमींदार थे, उनमें से कई लोगों की हालत खराब हो गई है। सीएम नीतीश कुमार से मिलकर सारी मुख्य बातों से उन्हें अवगत करवाऊंगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading