मुजफ्फरपुर : पंकज मार्केट के पंडाल में मां दुर्गा की चलंत प्रतिमा करेगी महिषासुर का वध….

मुजफ्फरपुर : जिले में हर साल की तरह इस साल भी पंकज मार्केट में  साथी परिषद दुर्गा पूजा समिति  द्वारा माता की पूजा पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। पूजा समिति द्वारा पंडाल को भव्य रूप देने में कारीगर पंडाल निर्माण के लिए विशेष तौर पर बांस बल्ले लगाने में जुट गए है।

माँ दुर्गा' मोबाइल वॉलपेपर Hd Maa Durga Wallpaper - Durga Maa White Background - 900x1600 Wallpaper - teahub.ioशहर के पंकज मार्केट में श्रद्धालु गेट के मुख्य द्वार से होकर माता का दर्शन व पूजा करेंगे। आकर्षण के रूप में पंकज मार्केट से छाता बाजार व सरैयागंज टावर तक रंग-बिरंगी लाइट से सजाया जा रहा है। साथ ही पूजा समिति के संरक्षक प्रवीण चौधरी ने बताया की साथी परिषद पिछले 50 वर्षों से माता की पूजा भक्ति भाव से करता आ रहा है और यह 51वां वर्ष है जब इस भव्य मौके पर पूजा पंडाल का आयोजन किया जा रहा है।

माँ दुर्गा की पूजा कैसे करें? दुर्गा मंदिर में कौन सा दीपक जलाना चाहिए?जिसमें सभी देवी देवताएं अपनी सवारी पर नजर आएंगे। माता का मंडप आसमानी रूप में सजाया जा रहा है, जिससे कि भक्तों को यह एहसास होगा कि वह माता का दर्शन आसमान में कर रहे हैं। वहीं माँ दुर्गा इस बार चलंत प्रतिमा के द्वारा महिषासुर का वध करती नजर आएंगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा समिति की ओर से लगभग 100 वॉलिंटियर तैनात रहेंगे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading