मुजफ्फरपुर: सौंदर्य प्रतियोगिता मॉडलिंग शो कंपटीशन मिसेज मुजफ्फरपुर बिहार को किया गया सम्मानित। जिसमें सौंदर्य प्रतियोगिता मॉडलिंग शो कंपटीशन मिसेस मुजफ्फरपुर बिहार सीनियर कंपटीशन की विजेता आरती सिंह रही। वहीं उनकी नन्ही बेटी श्लोका ने मुजफ्फरपुर बिहार जूनियर कंपटीशन में सेकंड रनर का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान आरती सिंह को क्राउन से सम्मानित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉक्टर पल्लवी सिंह, इनर व्हील क्लब सेक्रेटरी प्रोफेसर नीलामबरी, वूमेन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बबली कुमारी मौजूद रही। सभी मुख्या अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

विगत 9 वर्षों में पहली बार शहर को मिसेज मुजफ्फरपुर का क्राउन मिला है, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में नामित सिंह संचालन दीनबंधु महाजन, तथा रिया सिंह का काफी सहयोग रहा। साथ ही संचालक दीनबंधु महाजन ने आई ग्लैम के देवयानी को शुभकामनाएं दी।



