मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के कलमबाग रोड स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के नजदीक शगुन मैरेज हॉल मैदान में न्यू डिजनीलैंड मेला का उद्घाटन हुआ। जिसका उदघाटन पूर्व विधायक सुरेश शर्मा ने फीता काट कर किया। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मेले में हर तरह के झूले जैसे टावर, ब्रेक डांस, नाव, ट्रैकन, मिक्की माउ, कूटी बोर्ट आदि की व्यवस्था है। साथ ही हस्तशिल्प दुकानो में हर तरह के हैंड मेड सामन उचित मूल्यों पर उपलब्ध है।

आगामी त्योहार दुर्गा पूजा एवं दीपावली के शुभ अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया है। मेला का समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित है। आयोजक सुनील कुमार एवं प्रदीप मिश्रा ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि इस शुभ अवसर पर आप सब परिवार इस मेले का आनंद उठाए।


