मुजफ्फरपुर। मधुबनी जिले के धनहा रतवल मुख्य मार्ग के नैनहा ढाला के पास बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भैरोगंज निवासी मनान हासिमी के पुत्र इमरान हासिम के रुप में की गई है। अन्य दो घायलों सुनील कुमार राम व अखिलेश कुमार राम दोनों धनहा के खलवा पटृटी के निवासी है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत ¨चताजनक बताई जाती है। बताया जाता है कि चौतरवा की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर 2 लोग एवं धनहा की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आ रहे थे ।कि दोनों तरफ से आ रही बाइक इतनी तेज गति से थी कि नैनहा ढाला के पास दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज सुन नैनहा ढाला पर बैठे लोग वहां पहुंच गए । देखा कि दोनों बाइक पर सवार उनमें से 3 लोग बुरी तरह से मुख्य सड़क पर छटपटा रहे है। इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा नदी थाना को दी गई। पुलिस बल के साथ पहुंचे नदी थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि बाइक सवारों में तीन लोगों की स्थिति पूरी तरह से दयनीय थी । वह बुरी तरह से जख्मी हो गये थे ।इन तीनों को पतिलार अस्पताल में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया। रास्ते में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर हैं।