बिहार में डेंगू का कहर; 24 घंटे में पटना में मिले 99 नए मामले

पटना: बिहार में डेंगू के डंक का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा और नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते डेढ़ महीने से पूरा बिहार डेंगू के चपेट में है और राजधानी पटना हॉटस्पॉट बना हुआ है. बीते 24 घंटे में बिहार में डेंगू के 353 नए मामले आए हैं. इसमें सर्वाधिक 99 नए मामले सिर्फ पटना में ही मिले हैं.

Know about three types of dengue fever | जानिए तीन तरह के डेंगू का बुखार के बारे में - Dainik Bhaskar

अक्टूबर में बढ़ा डेंगू का डंक

पटना के अलावा भोजपुरी में 25 मरीज मिले हैं. प्रदेश में पटना के अलावा भागलपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, वैशाली जैसे प्रदेश के सभी जिले डेंगू से प्रभावित हैं. प्रदेश में डेंगू के कुल ज्ञात मामलों की संख्या 10857 हो चुकी है. इसमें पटना में ही डेंगू मरीजों की संख्या 4718 है. अक्टूबर महीने में डेंगू के मामले कम होने के बजाय अब तक 4122 मरीज मिले हैं.

यहां कराएं डेंगू का इलाज

पटना में डेंगू के मामले बढ़ने के साथ-साथ गंभीर मरीजों की संख्या भी काफी बढ़ी है. पटना के चारों सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कुल 89 मरीजों का इलाज चल रहा है. एम्स पटना में 22 मरीज, आईजीआईएमएस में 22 मरीज, पीएमसीएच में 25 मरीज और एनएमसीएच में 20 मरीज एडमिट हैं. वहीं पूरे प्रदेश की अगर बात करें तो प्रदेश के 12 मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कुल 277 एडमिट मरीजों का इलाज चल रहा है. जिसमें भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्वाधिक 89 मरीज एडमिट है.

जारी है फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव

पटना में डेंगू की भयावह स्थिति को देखते हुए पटना नगर निगम युद्ध स्तर पर फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव का दावा कर रहा है. निगम प्रबंधन का कहना है कि जिन घरों में डेंगू के मामले हैं वहां विशेष रूप पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है. बताते चलें कि डेंगू को लेकर राजधानी पटना में राज्य डेंगू नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो 24 घंटे मरीजों की सहायता के लिए उपलब्ध है.

मदद के लिए इस नंबर पर करें संपर्क

डेंगू कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 0612-2951964 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया है. यहां एक कॉल पर लोग अस्पतालों में उपलब्ध बेड से लेकर ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं डेंगू के बढ़ते हुए मामले पर पटना के वरिष्ठ डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी का कहना है कि ठंड की शुरुआत होने पर ही डेंगू के मामलों में कमी आने की संभावना अभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि पटना में डेंगू काफी फैल चुका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading