दीक्षांत समारोह में शामिल होने मोतिहारी पहुंची महामहिम द्रौपती मुर्मू, सुरक्षा टाइट

मोतिहारी : चौथे कृषि रोड मैप के लोकार्पण में बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार से अपना स्नेह बयां किया। उन्होंने खुद को किसान की बेटी बताकर, गांव जाकर खेती करने की बात कह, उन्होंने किसान और किसानी से अपना संबंध जोड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे गांव जाकर खेती करेंगी। इसके बाद तो सभागार तालियों से गूंज उठा।

द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

नीतीश बोले- बिहार आपका है, बार-बार आते रहिएगा

फिर जब भी बिहार, बिहारी और खेती-किसानी की बात होती,लोग जमकर तालियां बजाते। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने से पहले से राष्ट्रपति महोदया से मेरा परिचय है। जब मैं केंद्र में अटलजी की सरकार में मंत्री था, तब ये अपने क्षेत्र का कोई काम लेकर आती थीं, तो हम उसे करते थे। राष्ट्रपति से मुखातिब सीएम ने इसके बाद बिहार से उनका कनेक्शन बताया। कहा कि बिहार आपसे अलग नहीं है। बार-बार आते रहिएगा। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान कई बार ठहाके भी गूंजे।

बिहार मेरा भी राज्य: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

बारी राष्ट्रपति की आई तो उन्होंने कहा कि यह राज्य प्रगति के पथ पर उत्तरोत्तर बढ़ता रहे क्योंकि यह भी मेरा राज्य है। मैं, बिहार को अपना राज्य मानती हूं। कभी मेरे पूर्वज यहां रहते थे, अब उनकी बाद की पीढ़ी यहां रहती है। इसलिए यह भी मेरा राज्य है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंन जय हिंद और जय भारत कहा। कुछ क्षण बाद उन्होंने जय बिहार कहकर अपनी बात समाप्त की। उन्होंने यह भी कहा झारखंड के राज्यपाल के कार्यकाल में उन्होंने बिहार को समझा। इसकी संस्कृति समझी। अब मुख्यमंत्री जी ने कहा है तो वे जरूरी आएंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading