बिहार : राजकीय सम्मान के समय बिहार पुलिस के राइफल ने एक बार फिर में फिर बिहार सरकार की फजीहत कराई है ! फायर करने आयी 11 राइफल में से सिर्फ 2 राइफल ही राजकीय सम्मान में सम्मान कर सकीं। बाकी राइफल फिर फुस्स हो गई। यह तब हुआ जब रोहतास जिले के करगहर में बुधवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के अंत्येष्टि के दौरान राजकीय सम्मान को लेकर राइफल से फायरिंग करते हुए उन्हें सम्मान दिया जा रहा था।

एसपी डीएम के सामने राइफल ने दिया धोखा
रोहतास जिला के करगहर में बुधवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के अंत्येष्टि के दौरान राजकीय सम्मान को लेकर जब राइफल से फायरिंग की जाने लगी तो 11 राइफलों में से मात्र दो राइफल से ही फायर हो सकी, बाकी 9 राइफल से फायर नहीं हो सका। इस दौरान DM नवीन कुमार तथा SP विनीत कुमार भी वहां मौजूद थे। उन दो राइफल के द्वारा फायर के बाद अंत्येष्टि की शुरुआत की गई।

इससे पहले भी नहीं चल पाई थी गोली
आज की यह घटना पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी बिहार सरकार के राइफल कई मौकों पर धोखा दे चुकी है। खासकर अंत्येष्टि के दौरान कई बार बिहार सरकार के पुलिस की राइफल फेल हो चुकी है। इस बार रोहतास जिला के करगहर के देव खैरा गाँव में यह दृश्य देखने को मिली। एक तरफ बिहार पुलिस को हाईटेक करने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की राइफल से फायरिंग ही नहीं हो पा रही है।
पटना में पूर्व मंत्री रामधनी सिंह का हुआ था निधन
पूर्व मंत्री रामधनी सिंह का निधन मंगलवार को पटना में हो गया था। इसके बाद बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि उनके पैतृक गाँव में की गई। इस दौरान राजकीय सम्मान की घोषणा की गई थी, लेकिन जब बंदूक से सलामी दी जाने लगी तो 11 रायफल में से मात्र दो राइफल ही फायर कर सके। बाकी 9 फायर खामोश ही रह गये।