अ’पराध पर बोले तेजस्वी यादव, कहा- ‘जं’गलराज तो है, उसे हटाना है

बिहार: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हर एक कृषि रोड मैप का बजट होता है। आपको भी पता है कि बिहार में कितना उत्पादन बढ़ा है। चाहे चावल हो का हो, फल-सब्जी का हो, मक्का का हो या फिर चाहे मछलियों का है। यह सब भाजपा वालों को तो जानकारी है ही नहीं। इसलिए वह क्या बोलते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके मुंह पर तो हमलोग ताला नहीं लगा सकते हैं, इसलिए जो बोलते हैं, बोलने दीजिए। जनता सब जानती और समझती है।

CBI to question Tejashwi Yadav today in land for job case full details - तेजस्वी यादव के सामने आज तीखे सवाल दागेगी सीबीआई, जानिए लैंड फॉर जॉब केस में उनपर क्या हैंभाजपा में अलग-अलग गुट बन गया है

तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का मतलब है कि लोगों में भ्रम और अफवाह फैलाना। यही इनलोगों का काम है। भाजपा में अलग-अलग गुट बन गया है। आपस में ही तानातानी चल रही है कि बिहार में कौन होगा नेता? सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और सुशील मोदी का अपना-अपना गुट है। सांसदों और विधायकों का भी अलग गुट है। यह लोग आपस में ही लड़ रहे हैं।

इसी जंगलराज को दिल्ली से हटाना है

जातीय गणना के आंकड़ों पर भाजपा द्वारा उठाए गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जिनको जो सवाल उठाना है, उठाने दीजिए। यह लोग केवल भ्रम फैला रहे हैं। बोलने वालों को कोई रोक नहीं सकता है। अगर इतना ही फर्जीवाड़ा लग रहा है तो प्रधानमंत्री मोदी से बोलकर जातीय गणना करवा लें कौन रोक रहा है? लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर कहा कि पुलिस कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं। अपराध पर लगाम लगाने के लिए वह कार्रवाई कर रहे हैं, इसमें किसी को दिक्कत नहीं होना चाहिए। जंगलराज के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इसी जंगलराज को दिल्ली से हटाना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading