पटना में दुर्गा पूजा को लेकर सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध….

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार से सभी प्रकार के मालवाहक और सवारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दुर्गा पूजा और दशहरा के मौके पर सुगम यातायात संचालन के मद्देनजर प्रतिबंध 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

Transport Department Starts Campaign To Remove Expired Vehicles From Delhi  Roads | Delhi News: दिल्ली की सड़कों से हटाए जाएंगे 54 लाख पुराने वाहन,  कहीं आपकी भी गाड़ी तो लिस्ट में नहीं?पूजा के मद्देनजर लिया गया फैसला

पूजा के मौके पर यातायात संचसालन के लिए 700 एनसीसी और 200 स्काउट एंड गाइड सहयोग करेंगे। इनकी तैनाती पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में भीड़ वाले इलाके में की जाएगी। ट्रैफिक डीएसपी द्वितीय अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने इन कैडेट्स को वाहनों के सुचारू आवागमन और यातायात नियमों का अनुपालन कराने का प्रशिक्षण दिया है।

बैरिकेड, रेनकोट और बैटन के होंगे प्रयोग

ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि सीएसआर के तहत इंडियन हेड इंज्युरी फाउंडेशन ने आइसीआइसीआइ लोम्बार्ड के साथ मिल कर यातायात पुलिस को 26 बैरिकेड, 700 रेनकोट और 400 बैटन लाइन मुहैया कराया है। यातायात संधारण में लगे पुलिसकर्मी इसका उपयोग करेंगे।

इन इलाकों में बड़े वाहनों के प्रवेश वर्जित

दानापुर से अशोक राजपथ पर मालवाहक एवं सवारी वाहनों पर रहेगी रोक दानापुर से अशोक राजपथ तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दानापुर कैंट से सगुना मोड़ होकर खगौल-दानापुर स्टेशन से आगे जा सकेंगे। दानापुर से बिहटा की तरफ जाने वाले वाहन नेउरा से बिहटा-आरा रोड होकर जाएंगे। डाकबंगला से कोतवाली टी तक दोनों फ्लैंक में वाहन नहीं चलेंगे। भट्टाचार्या चौराहा, पटना जंक्शन एवं स्वामीनंद तिराहा की ओर से डाकबंगला जाना भी वर्जित रहेगा। कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ पर वाहनों का परिचालन होगा। गांधी चौक से गायघट तक वन-वे रहेगा। भीड़ समाप्त होने पर यातायात संचालन में रहे पदाधिकारी स्वविवेक से निर्णय लेकर प्रतिबंधित मार्गों पर परिचालन शुरू कराएंगे।

दुर्गा पूजा व दशहरा मेले में जाने से पहले बरतें एहतियात

  • भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने पर बच्चों की जेब में घर का पता और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची डाल दें।
  • बच्चों को पुलिस या सुरक्षाकर्मियों के यूनिफार्म की पहचान कराएं और बिछड़ जाने पर उनसे मदद मांगने की शिक्षा दें।
  • भीड़ में बच्चों का हाथ न छोड़ें। साथ रहे सामान को भी यहां-वहां न रखें।
  • कुछ बड़े लैंडमार्क्स की भी जानकारी बच्चों को याद दिलाकर रखें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading