गरबा डांडिया की धूम; जागरण डांडिया नाईट में अपने चेहते सितारों के साथ झूमे शहरवासी 

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को जिला हाई स्कूल मैदान में हुए जागरण डांडिया नाइट में बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी ने शिरकत की, आफताब से मिलने को लेकर शहरवासी बेताब थे। जैसे ही उन्होंने मंच पर प्रवेश किया शहरवासियों ने जोरदार तालियों और शोर मचाकर उनका अभिवादन किया।

आफताब ने अपने अभिनय और प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। जब अभिनेता दर्शकों के हाथ से मोबाइल लेकर उनके साथ सेल्फी लेने लगे तो दर्शकों ने उन्हें मानिए सिर पर बैठा लिया। लोग अपने चहेते अभिनेता के साथ सेल्फी लेकर उनके साथ इस पल को संजोने के लिए सभी बेकरार थे। वहीं मोनिका राय ने जब मंच से ठुमके लगाए तो युवाओं में उमंग और उल्लास का ठिकाना ही नहीं रहा। उपस्थित दर्शक सभी मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। आफताब ने इस तरह के आयोजनों को तनाव भरी जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर को लीची के रूप में जानता था, यहां आकर लगा कि लोगों का व्यवहार भी उतना ही मीठा है। 

हाथों में डांडिया लिए हजारों की भीड़ में झूमते थिरकते शहरवासियों ने जमकर मस्ती की। ऐसा नजारा दिख रहा था मानिए जिला स्कूल मैदान में गुजरात उतर आया हो। भजनों की प्रस्तुति पर पहली से अंतिम पंक्ति तक लोगों में मस्ती छाई थी। डांडिया नाइट के दूसरे दिन आयोजन को लेकर लोगों में इतनी उत्सुकता थी कि शाम छह बजे ही जिला स्कूल मैदान खचाखच भर गया था। भोजपुरी से शुरू हुआ गीत-ठुमकों का दौर गुजराती, हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी, बंगाली भाषाओं के रास्ते विभिन्न भाषाओं का सफर करता रहा। अलग-अलग पसंदीदा गानों पर मंच से लेकर मैदान में जो जहां था मुग्ध होकर झूम रहा था। होलिया में उड़े रे गुलाल…, पूरा लंदन डुमुकदा, नगाड़ा संग ढोल बाजे…, हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोवाली… समेत भक्ति, हिंदी और एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति पर गरबा की प्रस्तुति पर पहली से आखिरी पंक्ति में खड़े लोग थिरक रहे थे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ संगम आलमीरा के संजय कुमार, रिपुराज एग्रो प्रालि के निशांत रंजन और आसव हॉस्पिटल के डा. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर  किया।

अतिथिगण ने कहा, दैनिक जागरण का यह आयोजन उत्सवी माहौल के बीच लोगों में उमंग भर देता है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनता है। साथ ही युवाओं को तनाव और रोजमर्रा की जिंदगी के बीच मस्ती व उल्लास का माहौल देता है। उ‌द्घाटन के लिए पारिवारिक कार्यक्रम का संबोधन दैनिक जागरण के स्थानीय आयोजन सांस्कृतिक सरोकार के संपादकीय प्रभारी बृजेश दुबे ने किया। वही बृजेश दुबे ने कहा, जागरण परिवार की और से मुजफ्फरपुर की जनता प्रति समाचार पत्र की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। अतिथियों का स्वागत विज्ञापन प्रबंधक अभितेंद्र प्रताप नारायण और धन्यवाद ज्ञापन दैनिक जागरण के महाप्रबंधक एसएन पाठक ने किया। उ‌द्घोषक चंदन मिश्रा ने लगातार लोगों में उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डिजिटल मिडिया पार्टनर मुजफ्फरपुर न्यूज़ से सीईओ प्रकाश सिन्हा का अहम सहयोग रहा, साथ ही, टाइल्स स्पोंसर संगम आलमीरा से संजय कुमार, पावर्ड बाय रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड से रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, इन एसोसिएशन विथ स्मार्ट इण्डिया टाउनशिप से सावन पांडेय, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर द लैंडमार्क होटल से एमडी मोहसिन रजा, हेल्थ पार्टनर आसव हॉस्पिटल से डॉ संजय कुमार, सीओ स्पॉन्सर संगम पाइप्स से संजय कुमार,तेजस्वी इंफ्राटेक से रिंकू झा, परिश्रम से बीपी सिंह, डेजावू से स्वाति श्रीवास्तव, निर्मला जयप्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन से अजय सिंह,  महादेव शाह भोलानाथ प्रसाद ज्वेलर्स से भोलानाथ प्रसाद, सियौर सक्सेस कोचिंग सेंटर से आशीष कुमार और, एलआईसी से सर्वेश कुमार शुक्ल, वहीं सपोर्टेड वाई में आनंद प्रेप पब्लिक स्कूल से रचीर कुमार, ग्रीन मेपल से अमित कुमार, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इन प्रायोजकों का रहा सहयोग एवं अन्य के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

साथ ही कौटिल्य टेक्नोलॉजी से सुशांत नंदन, श्री हास्पिटल एंड मैटरनिटी से डा. एके दास, मिलन रेजिडेंशियल एंड बैंक्वेट हाल से पंकज कुमार, बबुआ नर्सिंग होम से डा. एचएन भारद्वाज, वावा लहटी भंडार से एमडी रियाज गौरी, मिलन रेस्टोरेट से पंकज कुमार, अविनाश तिरंगा, ड्रीम्स फर्नीचर से अभिषेक कुमार, एसकेजे लॉ  कॉलेज से निर्देशक जयंत कुमार, ग्रैंड व्यू प्रेप स्कूल से सुचाशु कुमार, स्टार फिल्म प्रोडक्शन से नीरज गुप्ता और राजेश कुमार, मोटेल न्यू मिलन से पंकज कुमार, आंचल क्रिएशन से अरुण कहनानी, सुचा डेयरी मुजफ्फरपुर से फूल कुमार झा, रामदयालु सिंह महाविद्यालय से प्राचार्य डा. अमिता शर्मा का सहयोग रहा।

लोगों की ऊर्जा देख गदगद हुए सिटी एसपी, कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का अहम योगदान रहा है। आयोजन स्थल के बाहर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे। जागरण डांडिया में पहुंचे सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह और नगर एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित सांस्कृतिक आयोजन के प्रति जिले के लोगों की ऊर्जा को देख गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से लोग, समाज और संस्कृतियों का मिलन भी होता है। दैनिक जागरण की पहल सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम से सामाजिक सौहार्द का माहौल वना रहता है। सुरक्षा के मद्देनजर मिठनपुरा इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी आयोजन स्थल पर लगातार निगरानी करते रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading