मुख्यमंत्री से नही संभल रहा बिहार तो इस्तीफा दें : विजय सिन्हा

बिहार: बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरा बिहार आराजकता का शिकार है। सत्ता में बैठे लोग कुर्सी के लिए मारामारी कर रहे हैं। प्रशासन बेलगाम हो चुका है। आजकल तो प्रशासन पर ही अपराधी हमला कर रहे हैं। दारोगा व सिपाही की हत्या हो रही है। ऐसा लगता है कि पूरी तरह से बिहार में लॉ एंड ऑर्डर समाप्त हो गया है। इनके भ्रष्ट पदाधिकारी दारू, बालू और जमीन के धंधे में लगे हैं। सत्ता में जो लोग बैठे हैं, वो बदमाशों को संरक्षण देने और जंगलराज लाने वाले हैं। नेता प्रतिपक्ष शुक्रवार को दलसिंहसराय और रोसड़ा में बीते दिनों बदमाशों की गोली से मारे गए व्यवसायी भाइयों और पोल्टी फार्म मालिक के स्वजन से मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तंज, कहा-क्या हुआ 10 लाख रोजगार वाले वादे का?' |  Vijay Sinha taunt on Tejashwi said What happened to the promise of 10 lakh  jobs - News Nation‘जिले में हर सप्ताह कोई न कोई घटना हो रही’

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में हर सप्ताह कोई न कोई घटना हो रही है। आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लगाने वाले पदाधिकारियों को सरकार क्यों नहीं हटा रही। वैशाली में सिपाही हत्याकांड में एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए बड़े गिरोह को बचाने का आरोप लगाया।

कहा- मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए

कहा कि बिहार में कानून का राज नहीं है। यह सरकार सक्षम भी नहीं है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। चाचा कुर्सी बचाने में लगे हैं। जबतक चाचा-भतीजा लूट की छूट का खेल खेलते रहेंगे, बिहार में कानून व्यवस्था नहीं सुधरेगी। नेता प्रतिपक्ष के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी भी थीं। रेणु देवी ने घटना के पीछे पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया। नेताद्वय पहले दलसिंहसराय के पिपरपंती-शेरपुर रोड के गोरैला चोर स्थित पोल्ट्री फार्म के मालिक प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ सिंह के स्वजन से मिलने मधेयपुर पहुंचे। इसके बाद रोसड़ा के पवडा गांव में बदमाशों की गोली के शिकार दो भाइयों के स्वजन से मुलाकात की।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading