नियुक्ति पत्र बांटने पर गदगद ललन सिंह, कहा- नौकरी देने में नंबर-1 बिहार…

बिहार में गुरुवार को दिन इतिहास रचने वाला है। प्रदेश की सरकार 1.20 लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट रही है। इसे लेकर सियासी श्रेय लेने की होड़ भी जोरों पर है। इसी क्रम में जदयू (JDU) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

Patna : Bihar CM Nitish Kumar and JDU National President Lalan Singhजनता दल यूनाइटेड ने अपने एक्स हैंडल पर की गई पोस्ट में ग्राफिक साझा किए हैं। नीतीश कुमार की तस्वीर वाले इन ग्राफिक में शिक्षक भर्ती  को लेकर जानकारी दी गई है। जदयू ने इस पोस्ट में लिखा है कि नौकरी देने में नंबर-1 बिहार… गांव-गांव में युवक-युवतियों को मिला रोजगार।

रोजगार की बहार, इतिहास रच रहा बिहार

इसमें टैग लाइन है- रोजगार की बहार इतिहास रच रहा बिहार। 1,20,336 शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र। इनमें प्राथमिक शिक्षक 70,545, माध्यमिक शिक्षक 26,089, उच्च माध्यमिक शिक्षक 23,702 हैं। इसी तरह एक अन्य ग्राफिक में जदयू ने बताया है कि प्रदेश में आधी आबादी यानी महिलाओं को भी रोजगार मिला है। जदयू ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना बिहार… शिक्षक नियुक्ति में महिलाओं को मिला उनका हक। बिहार रच रहा इतिहास टैग लाइन से पोस्ट किए गए इस ग्राफिक में लिखा है कि कुल चयनित 1.20 लाख शिक्षकों में से महिला शिक्षकों की संख्या 57,854 है। यह कुल चयनित अभ्यर्थियों की संख्या का 48 फीसदी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading