धनतेरस में ज्योतिषी से जानें राशि के अनुसार क्या खरीदना रहेगा फलदायी

धनतेरस का लोगों को पूरे साल इंतजार रहता है. धन त्रयोदशी के दिन लोग तरह-तरह के सामग्री की खरीदारी करते हैं. इस दिन लोग सोना, चांदी, हीरे, रत्न, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक, उपकरण, गाड़ियां जैसी चीज खरीदते हैं. लेकिन लोग इन चीजों को खरीदने से पहले ज्यादा सोचते समझते नहीं है और अपनी जरूरत के हिसाब से सामान खरीद कर ले आते हैं.

Dhanteras 2023 date: When is Dhanteras puja shubh muhurat pradosh kaal everything - Dhanteras 2023 date and time: क्या है धनतेरस 2023 का पूजा का समय और शुभ मुहूर्त? सामग्री लिस्ट, डेट

लेकिन अगर इन्हीं चीजों को राशि के अनुसार खरीदा जाए तो लोगों को इसका अवश्य लाभ मिलता है. लोगों को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए राशि के अनुसार ही शुभ धातु या वस्तु की खरीद करनी चाहिए, ताकि उनके सितारे मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि के सहयोगी रहे और उनके घर में धन-धान्य की कमी ना हो.

राशि के अनुसार करें चीजों की खरीद

मेष राशि : इस राशि के स्वामी मंगल हैं. धनतेरस पर मेष राशि के लोगों को चांदी के बर्तन खरीदना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी। घर में अन्न-धन के भंडार भरे रहेंगे.

वृषभ राशि : इस राशि के स्वामी शुक्र हैं.वृषभ राशि वालों के लिए भी चांदी खरीदना उन्नतिदायक होगा. आप चाहें तो लक्ष्मी पूजा के लिए चांदी की मूर्ति खरीद सकते हैं ये आपकी तरक्की में वृद्धि करेगा.

मिथुन राशि : इस राशि के स्वामी बुध हैं. मिथुन राशि वाले लोगों को धनतेरस पर सोने से निर्मित चीजें खरीदनी चाहिए.

कर्क राशि : कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. इस राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का श्रीयंत्र खरीदना शुभ साबित होगा. इसके बाद इस श्रीयंत्र की इसकी पूजा कर तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने पर मां लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करेंगी.

सिंह राशि : सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. सिंह राशि वाले लोग धनतेरस पर सोने के गहने, बर्तन, सिक्के खरीद सकते हैं. इसके अलावा कुछ धार्मिक किताबों को भी खरीदकर रोजाना उसका पाठ करें.

कन्या राशि : कन्या राशि के स्वामी बुध हैं. कन्या राशि वाले जातक धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन, श्रीयंत्र या हाथी दांत से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं. ये आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी करेगा.

तुला राशि : तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. धनतेरस पर तुला राशि वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान, किचन से जुड़ी वस्तु या चांदी की वस्तु खरीद सकते हैं.

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. वृश्चिक राशि वाले धनतेरस पर भूमि, भवन खरीदने के अलावा चल-अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं. इस राशि के लोग मिट्टी के बर्तन, सोना चांदी के आभूषण या लोहे से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं.

धनु राशि : धनु राशि के स्वामी गुरु हैं. धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर वाहन, पीतल या सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना शुभ रहेगा.

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनि हैं. धनतेरस के दिन मकर राशि वाले जातक इलेक्ट्रॉनिक के सामान या घर के लिए नीले रंग की वस्तु या कपड़े खरीद सकते हैं. इसके अलावा झाड़ू या गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं.

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी शनि हैं. ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के लोग चांदी के बर्तन या ऐसा सिक्का लें, जिसपर मां लक्ष्मी और गणेश का चित्र बना हो. इससे कुबेर देव और मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होंगी और धन की वर्षा करेंगी.

मीन राशि: इस राशि के स्वामी गुरु हैं, मीन राशि वाले जातकों के लिए होम अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और पीतल के बर्तन खरीदना लाभकारी रहेगा.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading