मुंगेर पहुंच रहें सिंह, सात नवंबर को जनता से होंगे रूबरू

सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को मुंगेर पहुंच रहे हैं। तीन दिनों में सदर प्रखंड, जमालपुर व हवेली खड़गपुर में जनसंवाद कार्यक्रम कर जनसमस्याओं से रूबरू होंगे।

jdu national president lalan singh wrote letter to pm narendra modi on twitter mdn | ‍Bihar: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी को ट्विटर पर लिखा खत, कहा- जनता

जनसंवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने कहा कि छह नवंबर को जमालपुर प्रखंड के नया रामनगर पंचायत के अंतर्गत चंदनपुरा में, इटहरी, पाटम पूर्वी व पाटम पश्चिमी पंचायत में कार्यक्रम होगा। सदर प्रखंड की तारापुर दियारा पंचायत के महेशपुर और नौवागढी उत्तरी के चारौन में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सात को नगर परिषद जमालपुर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर जनसंवाद करेंगे। आठ नवंबर को हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत धपरी, बढौना, कौरिया, खिरडीह, तेघरा एवं बरूई सहित कई ग्रामों में जनता से रूबरू होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश सचिव सौरव निधि, सहित अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.