पटना के आसमान में छाए रहेंगे बादल, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

पटना : पछुआ के प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिसंख्य स्थानों पर सुबह के समय धुंध व हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। अगले दो से तीन दिन के दौरान उत्तर-पूर्व, पश्चिमी भागों के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में धुंध व आंशिक बादल छाए रहे। पूर्णिया में घना कोहरा रहा। प्रदेश के 18 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 15.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया सबसे ठंडा शहर रहा।

Monsoon,यूपी: जल्द खत्म हो सकता है झमाझम बारिश का इंतजार - weather forecast  of uttar pradesh: up to get heavy rain in next few days - Navbharat Times

पटना का AQI

बिहार की राजधानी पटना में प्रदूषण से बुरा हाल है। पटना का AQI 309 पहुंच चुका है। अधिकतम आद्रता 82 वहीं न्यूनतम 71 है। वहीं आज सूर्यास्त शाम के पांच बजकर चार मिनट पर होगी। जबकि कल सूर्योदय सुबह 6 बजकर तीन मिनट पर होगी।

अगले 24 घंटे में बिहार में मौसम का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय धुंध छाए रहेंगे। राज्य के उत्तर पूर्व, पश्चिमी भाग और हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों में हल्के कुहासे के छाए रहने की संभावना है। दिवाली आने तक तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading