बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का जन्मदिन आज, जेसीबी पर बैठकर समर्थकों ने मनाया बर्थडे

बिहार : राजद नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को 34 वर्ष के हो जाएंगे। अपने नेता के 34वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पार्टी ने समारोह को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय को फूलों और गुब्बारों से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे।

Happy Birthday Tejashwi Yadav: तेजस्वी को मिलेगा जन्मदिन का बड़ा तोहफा, बन  सकते हैं बिहार के मुख्‍यमंत्री - Happy Birthday Tejashwi Yadav: Lalu Yadav  Son Tejashwi Yadav Birthday Today will get a

34 पाउंड का केक काटा जाएगा

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बुधवार को बताया कि उप मुख्यमंत्री की 34वीं जन्मतिथि को यादगार बनाने के लिए पार्टी की ओर से 34 पाउंड का केक काटा जाएगा।

जेसीबी पर बैठकर समर्थकों ने मनाया तेजस्वी का जन्मदिन

बिहार के वैशाली में राजद के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बिहार के डिप्टी तेजस्वी यादव का जन्मदिन JCB पर बैठकर मनाया। समर्थकों ने जेसीबी पर केक काटकर तेजस्वी यादव को जन्मदिन मुबारक कहा। जेसीबी को से सजाया गया था। कुछ समर्थक हाथ में ढोल भी रखे हुए हैं।

तेजस्वी यादव को सम्मानित भी किया जाएगा

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। पार्टी कार्यालय को बैलून एवं बल्ब से सजाया जा रहा है। जन्मतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं पटना जिला तथा महानगर के पदाधिकारियों को भी आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.