केके पाठक ने दिवाली-छठ में प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों छुट्टियां की रद्द

वैशाली  जिले के सभी प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों के दिवाली और छठ की छुट्टियों पर शिक्षा विभाग ने पानी फेर दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (kk Pathak) के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस संबंध में बुधवार को पत्र जारी किया है।  उक्त पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण ने लिखा है कि अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, पटना के पत्रांक- 321/ सी, जो बुधवार को ही जारी हुआ है।

bihar education department office bearers assistants and clerks salary has  been stopped KK Pathak order - शिक्षा विभाग के इन कर्मचारियों को नहीं  मिलेगी सैलरी, केके पाठक का नया फरमान ...

11 से 21 नवंबर तक छुट्टी रहेगी रद्द

इस पत्र के आलोक में सभी प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि नव नियुक्त विद्यालय अध्यापकों का विद्यालय में पदस्थापन का कार्य शिक्षा दिवस के रूप में 11 से 21 नवम्बर 2023 तक जिला स्तर पर किया जाएगा।

नवनियुक्त शिक्षकों को लेकर लिया गया छुट्टी रद्द करने का फैसला

नव नियुक्त अध्यापकों को विद्यालय में योगदान कराने हेतु यह आवश्यक है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के उक्त अवधि में उपस्थित रहें, क्योंकि योगदान उन्हीं के समक्ष होना है और योगदान करने के पश्चात प्रधानाध्यापक ही योगदान प्रपत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में समर्पित कर योगदान को स्वीकृत करायेंगे।

उक्त के आलोक में 11 से 21 नवंबर 2023 तक सभी प्रकार की छुट्टियों को रद्द किया गया है। उक्त अवधि में विद्यालय में प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहेंगे। उक्त वर्णित निर्देश के आलोक में आदेश दिया है कि उक्त अवधि में विद्यालय में उपस्थित रहकर नव नियुक्त अध्यापकों का योगदान कराते हुए योगदान प्रपत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए योगदान स्वीकृत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। मालूम हो कि दिवाली 12 नवंबर को 18 एवं 19 नवंबर को छठ महा पर्व है, ऐसे में दोनों त्योहार और महापर्व की छुट्टियों पर शिक्षा विभाग ने पानी फेर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.