11 नवंबर कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन पटना के महावीर मंदिर में मनाई जाएगी हनुमान जयंती

पटना. पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन 11 नवंबर को हनुमान जयंती का आयोजन होगा. हनुमान जयंती के मौके पर महावीर मंदिर में रामचरितमानस का नवाह पाठ किया जा रहा है. 9 दिवसीय रामचरितमानस का नवाह पाठ 3 नवंबर यानि शुक्रवार को कलश स्थापना के साथ  शुरु हुआ था.

Shri Mahavir Mandir Patna, Bihar - Templeduniya

मधुबनी जिले से आयी 11 सदस्यीय मंडली द्वारा मन्दिर के ऊपरी तल पर प्रतिदिन रामचरितमानस का नवाह पाठ किया जा रहा है. इस अवसर पर पंडित भवनाथ झा ने बताया कि 9 दिनों में रामचरितमानस का पाठ पूरा होगा. कुछ स्थानीय श्रद्धालु भी इस नवाह पाठ में सम्मिलित हो रहे हैं.

हनुमान जयंती तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामचरितमानस का सामूहिक पाठ चलेगा. इसके लिए महावीर मन्दिर के ऊपरी तल पर विशेष पंडाल बनाया गया है. वहां भक्तों के बैठने की व्यवस्था भी है. हनुमान जयंती के दिन 11 नवंबर को महावीर मंदिर परिसर में स्थित मुख्य ध्वज स्थल पर ध्वज पूजा होगी. इसके बाद सभी ध्वज बदले जाएंगे. हनुमान जी को विशेष भोग लगाया जाएगा और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण होगा.

बता दें, महावीर मंदिर में दशकों से कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी यानि दीपावली के एक दिन पहले हनुमान जयंती मनायी जाती है. 12 तारीख को दीपावली है और उससे एक दिन पहले यानी 11 नवंबर को पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती को लेकर विशेष रूप से तैयारी की गयी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.