मुजफ्फरपुर छोटी सरायगंज जिला नवयुवक समिति ट्रस्ट की सभागार में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री का वितरण किया गया। जिसमे लगभग 50 से अधिक व्रतियों को छठ पूजन सामग्री जैसे साड़ी, नारियल आदि बांटे गए।

महिला अध्यक्ष सविता जायसवाल ने कहा कि बिहारवासियों के लिए छठ लोक आस्था का महापर्व है। जिसमे लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है। इस वितरण कार्यक्रम के आयोजन के पीछे हमारी संस्था का उदेश्य बस इतना है कि कोई भी परिवार पैसों के अभाव मे इस महापर्व को करने से वंचित न रहे।

