अगले 24 घंटे में बढ़ सकती है ठंड , बिहार में अभी नहीं दिखेगा सर्दी का ज्यादा असर

बिहार में ठंड की शुरुआत तो हो चुकी है लेकिन सर्दी अभी सामान्य है. पछुआ और उत्तर पछुआ हवा के चलने के बावजूद यहां ठंड का ज्यादा असर अभी देखने को नहीं मिल रहा है. वजह ये है कि हवा की गति कमजोर होने के कारण न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक चल रहा है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरपुर का दर्ज किया गया.

न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावटः मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभवाना नहीं है. अगले 4 से 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी रहेगा. जिससे अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा. अगले 24 घंटे के दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि अगले कुछ दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading