केंद्र सरकार की आरक्षण समाप्त करने की साजिश होगी नाकाम: मंत्री अशोक चौधरी

पटना: जदयू की ओर से मसौढ़ी में आयोजित भीम संसद के आयोजन में भवन एवं निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि भीम संसद के माध्यम से दलित और अनुसूचित जाति, जनजाति को गोलबंद और संगठित करने का काम किया जा रहा है, पार्टी पूरी तरह से संगठित होकर प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी के लिए काम कर रही है. आगामी 26 नवंबर को पटना के वेटनरी मैदान में भीम संसद का कार्यक्रम किया जा रहा है. आप सभों को निमंत्रण देने आए हैं, भारी संख्या में वहां पर पहुंचकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें.

मंत्री अशोक चौधरी

‘सबको एकजुट होने की जरूरत’

वहीं एमएलसी संजय कुमार ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को हम सभी आत्मसात कर संविधान में समाज के दबे कुछ लोगों के लिए उनके अधिकारों के लिए यह लड़ाई है, ऐसे में केंद्र सरकार की चल रही आरक्षण खत्म करने की साजिश का जवाब देना है, जिसको लेकर सबको एकजुट होने की जरूरत है. भीम सांसद तो एक शुरुआत है यह लड़ाई लंबी चलेगी.

भीम संसद में कई दिग्गज हुए शामिल

दरअसल जदयू की ओर से पूरे सूबे में भीम संसद का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में मसौढ़ी के घोरहुआ गांव में भीम संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के एमएलसी संजय कुमार सिंह के अलावा कई दिग्गज शामिल हुए. जहां मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस प्रदेश में एससी एसटी के साथ अति पिछड़ा महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading