बिहार : स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में 389 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करेगा। यह नियुक्ति संविदा पर होगी। राज्य स्वास्थ्य समिति ने इस संबंध में विज्ञापन जारी किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया छह दिसंबर से प्रारंभ होगी। संबंधित पद के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

नियुक्तियों में आरक्षण रोस्टर का होगा पालन
संविदा पर नियोजित होने वाले डॉक्टरों में 108 स्त्री रोग विशेषज्ञ जबकि शिशु रोग के 142 डॉक्टर होंगे। इसके अलावा 139 एनेस्थीस्यिया विशेषज्ञ भी नियोतिज किए जाएंगे। इन नियुक्तियों में आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाएगा।