बिहार के जांबाज खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल में लहराया परचम, गोल्ड पर कब्ज़ा

26 नवंबर से 29 नवंबर तक नेपाल के पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारत का परचम लहर गया। भारत के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। बालक वर्ग में 15 खिलाड़ियों में 10 खिलाड़ी बिहार के और पांच खिलाड़ी ओडिशा के शामिल हैं। इसमें चार खिलाड़ी शेखपुरा जिले से थे। शेखपुरा जिला के खिलाड़ी मुकेश कुमार झा, रोहित कुमार, विकास कुमार और बबलू कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ी बरबीघा जिला के निवासी हैं। सभी ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में सफलता पाई।

National Senior Handball Championship : राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल चैंपिनयशिप  अरुणाचल प्रदेश को करारी हार, इंडियन रेलवे ने मैच किया आपने नाम - A crushing  defeat to ...

जीत पर बिहार हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष ने क्या कहा

इसकी जानकारी देते हुए बिहार हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष आचार्य गोपाल ने बताया कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इस वजह से नेपाल को पराजित कर भारत ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। सभी ने अपना संपूर्ण प्रदर्शन खेल में झोंक दिया है। लगातार अभ्यास से ही यह संभव हो पाया है। उधर, शेखपुरा जिला के हैंडबॉल संघ अध्यक्ष विशाल कुमार ने नेपाल में भारत को मिली जीत पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। इलाके में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading