मोतिहारी पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा- ‘जो VIP की नाव पर बैठेगा वही लोकसभा चुनाव में पार लगेगा’

पटना. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुकेश सहनी और उनकी पार्टी वीआईपी चुनावी मोड में आ गई है. वीआईपी के प्रमुख ने निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के बाद बुधवार से बिहार का हेलीकॉप्टर दौरा शुरू कर दिया. मुकेश सहनी ने मोतिहारी के सुगौली और शिवहर के पिपराही में बड़ी रैली कर उपस्थित लोगों को एकजुट रहकर संघर्ष करने का आह्वान किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम उस केवट समाज से आते हैं जिसने भगवान राम को भी नदी पार करवाया, लेकिन कुछ नहीं लिया.

Bihar News: mukesh sahni nishad reservation yatra reached east champaran  vip chief addressed for mission 2024 – News18 हिंदी

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अब बदलाव आ गया है. अब बिना कुछ लिए हम किसी को नाव पर नहीं बैठाएंगे, जो हमें आरक्षण देगा उसे हम अपनी नाव पर बैठाएंगे और मझधार पार करवाएंगे. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जो वीआईपी की नाव पर बैठेगा वही पार लगेगा. उन्होंने सुगौली की रैली में साफ लहजे में कहा कि जब तक आरक्षण नहीं मिल जाता हम लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा तक हमलोग छोड़ने वाले नहीं हैं.दोनों स्थानों पर जनसभा में उपस्थित लोगों को आने वाली पीढ़ी  के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प करवाया. सहनी ने निषाद वर्ग से आए युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आरक्षण मिलने के बाद हमारे बच्चे भी अधिकारी बनेंगे. उन्होंने कहा कि मल्लाह का बेटा केवल मछली मारने के लिए पैदा नहीं हुआ है बल्कि शासन भी करेगा. उन्होंने कहा कि यह हमने बिहार में दिखा दिया है. आज हमारी ताकत है कि हम टिकट मांगते नहीं बांटते हैं.

Mukesh Sahni reached Sugauli by helicopter addressed Nishad Reservation  public meeting | हेलीकॉप्टर से सुगौली पहुंचे मुकेश सहनी का बयान, निशाद  आरक्षण जनसभा को संबोधित किया - Dainik Bhaskar

‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि आज देश के दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद भाइयों को आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है. मुकेश सहनी गुरुवार को सहरसा के कबीरा धाप, सलखुआ (सहरसा) और दरभंगा के बेनीपुर के बाबा नागार्जुन स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading