नीतीश कुमार नहीं, अब विजय कुमार चौधरी करेंगे राजगीर महोत्सव का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के कार्यक्रम में आज नालंदा का दौरा शामिल नहीं था। इसके अलावा, यह खबर भी सामने आई है कि सीएम को सर्दी और खांसी हो गई है। हालांकि, तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का शुभारंभ अपराह्न चार बजे से ही होगा। इसका उद्घाटन मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे।

Bihar: बिहार में इस दिन से आयोजित होगा तीन दिवसीय Rajgir Mahotsav, विस्तार  से जानिये

ये लोग भी रहेंगे शामिल

पहले खबरें चल रही थीं कि नीतीश कुमार इस महोत्सव का उद्घाटन करने वाले हैं। इस मौके पर आज ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक हरिनारायण सिंह, विधायक डा जितेंद्र कुमार, विधायक डॉ सुनील कुमार और अन्य सम्मानित जन प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

महोत्सव के शुरुआत के दिन 30 नवंबर की शाम सर्वे धर्म सम्भाव मंगलाचरण से होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मगध कला सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा भागीरथ की गंगा नृत्य नाटिका व ऐश्वर्य निगम और दीपाली सहाय का गायन की प्रस्तुति की जायेगी। वहीं, महोत्सव के दौरान लगने वाले ग्राम श्री मेला का आयोजन 6 दिसंबर तक होगा। ग्राम श्री मेला में पांच ब्लाक बनाए गए हैं जिसमें मेला, कृषि मेला, व्यंजन मेला पुस्तक मेला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है।

बिहार 29 नवंबर से राजगीर महोत्सव की मेजबानी करेगा | टाइम्स ऑफ इंडिया यात्रा

कई राज्यों से पहलवान लेगें भाग

महोत्सव में पालकी सज्जा, ताागा सज्जा, महिला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं महोत्सव में दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है, जो मेला मैदान धुरी बर के पास के सामने के मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमे देश के कई राज्यों से पहलवान भाग लेगें। बच्चों के लिए फन जोन मेला, तांगा साथ सजा प्रतियोगिता, पालकी सज्जा प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading