कॉलेज के छात्र ध्यान दें! दो दिनों से ज्यादा छुट्टी लेने पर आपसे मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

भागलपुर: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले छपरा, सिवान एवं गोपालगंज के अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर विभागों में पढ़ने वाले विद्यार्थी लगातार तीन दिन अनुपस्थित रहेंगे तो उनकी परेशानी बढ़ने वाली है। ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित कर महाविद्यालय प्रशासन स्पष्टीकरण मांगेगा। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनका नाम काटकर पंजीयन रद्द किया जाएगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग से मिले निर्देश के बाद जेपी विश्वविद्यालय प्रो. (डॉ.) रणजीत कुमार ने पीजी विभाग एवं कॉलेजों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि महाविद्यालय में छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। बिना 75 प्रतिशत उपस्थिति के किसी भी छात्र-छात्रा का परीक्षा प्रपत्र नहीं भरा जाए।

The “Average” College Student? It's Not Who You Might Think | LendKey

पंजीकरण रद्द करने की हो सकती है कार्रवाई

इतना ही नहीं, इसमें स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि विश्वविद्यालय या महाविद्यालय स्तर पर जो भी छात्र या छात्रा तीन दिनों से अधिक अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित पाए जाते हैं, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए स्पष्टीकरण असंतोषजनक होने पर उनका नाम काटने/पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परीक्षाओं में बैठने के लिए कम-से-कम 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश पत्र निर्गत करे। बेपटरी हो चुके उच्च शिक्षा में सुधार लाने तथा नियमित संचालित हो रही कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि महाविद्यालय प्रशासन नियमित वर्ग संचालन कर रहे हैं लेकिन कक्षा में छात्र की उपस्थिति बहुत कम रह रही है। शिक्षा विभाग के पदाधिकारी द्वारा नियमित रूप से आनलाइन नामांकित छात्रों की संख्या उपस्थित महाविद्यालय से ली जा रही थी। इसमें नामांकित एवं उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या में काफी अंतर दिख रहा है।

Exploring California's New Normal Student Population | California Competes

कॉलेज प्रशासन को सता रही पैसों की चिंता

इस संबंध में जयप्रकाश महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मंजू कुमारी सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं को चिह्नित कर स्पष्टीकरण पूछने की तैयारी चल रही है। हालांकि, महाविद्यालय प्रशासन को इस बात की भी चिंता सता रही है कि छात्र -छात्रा को स्पष्टीकरण भेजने में आने वाले खर्च के लिए वे पैसा कहां से लाएंगे। इतना ही नहीं, स्पष्टीकरण साधारण डाक से भेजने पर वहां पहुंचने में भी परेशानी होगी। हालांकि इसके बाद भी महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को स्पष्टीकरण भेजने की तैयारी में जुट गया है। इसके साथ ही उन्हें मोबाइल एवं ईमेल पर मैसेज भेज कर क्लास करने के लिए बुलाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading