मुजफ्फरपुर : अखंड भारत की परिकल्पना को लेकर पदयात्रा पर निकले YSS के जिलाअध्यक्ष 

प्रशांत किशोर के जनसुराज अभियान के ऐतिहासिक सफलता के लिए YSS के जिला अध्यक्ष राजा बाबू  2500 किलोमीटर की पदयात्रा कर  मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थें। वहीं एक बार फिर राजा बाबू ने बताया कि अखंड भारत की कल्पना को लेकर 11 शक्तिपीठ का दर्शन करते हुए 3000 किलोमीटर की पदयात्रा करके मां वैष्णो के दरबार पहुंचेंगे।

इस दौरान वह कई राज्यों से होकर गुजरेंगे, जहां वह लोगों को अखंड भारत की परिकल्पना पर जागरूक करने एवं एकता और भाईचारे के साथ अपने हिंदुस्तान को आगे बढ़ाने में साथ देने की अपिल करेगे। राजा बाबू की मुजफ्फरपुर जिले के युवा समाजसेवी में एक अलग पहचान है। उन्होंने प्रशांत किशोर के 2 अक्टूबर 2022 से शुरू पदयात्रा के शुरूआती दिनों में 3 जिलों तक पदयात्रा में साथ चलकर सहयोग किया था।

1 वर्ष में दूसरी बार इतनी बड़ी पदयात्रा के संकल्प किये जाने को लेकर जिले में इनकी खूब चर्चा हो रही है। पदायत्रा यात्रा की शुरुआत करने से पूर्व वैष्णो माता मंदिर कालीबाड़ी के पास सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, युवा शक्ति के राष्ट्रीय संयोजक अनय राज, उप महापौर डॉक्टर मोनालिसा, डॉक्टर नवीन कुमार,वैष्णो माता के सेक्रेटरी योगेश कुमार पिंकू, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर राजा बाबू को संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.