आज लाखों बीपीएससी शिक्षक अभ्‍यार्थी आजमाएंगे अपनी किस्‍मत; रेलवे स्‍टेशनों पर लगी भी’ड़

बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा जिले में शुक्रवार से प्रारंभ हो रही है। यह परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। इसके पहले दिन शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 2338 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए तीन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है।

bpsc bihar teacher recruitment exam expected cut off and result date axs |  बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा खत्म, जानें पास होने के लिए लाने होंगे कितने  मार्क्स, कितना हो सकता है ...

ट्रेनें लेट होने के कारण बदला परीक्षा का समय

पहले दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक एक पाली में परीक्षा का संचालन किया जाना था, लेकिन अब 2:30 बजे से परीक्षा का संचालन किया जाएगा क्‍योंकि कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। आयोग की वेबसाइट पर सूचना अपलोड की जा रही है। सचिव रविभूषण ने जानकारी दी है। अभ्यर्थी को रजिस्टर्ड मोबाइल पर भी मैसेज कर समय में बदलाव की सूचना दी गई है। आयोग को हजारों की अभ्यर्थियों ने संख्या में ट्रेन लेट होने की सूचना दी है। रेलवे से सत्यापन और समन्वय के बाद निर्णय लिया गया है। आयोग ने सभी जिलाधिकारी को यातायात पर विशेष नजर रखने तथा आमजन से अभ्यर्थी को केंद्र तक समय पर पहुंचने में सहयोग करने की अपील की है।

बक्‍सर में इन केंद्रों में होगा परीक्षा का संचालन

परीक्षा के पहले दिन के लिए कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंड्री स्कूल कथकौली, डीएवी पब्लिक स्कूल लालगंज एवं फाउंडेशन स्कूल इटाढ़ी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।इन केंद्रों पर क्रमश: 924, 924 एवं 490 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस दिन हिंदी, अंग्रेज, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, अरबी, फारसी, बांग्ला, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं कंप्यूटर की परीक्षा होगी। पूरे प्रदेश में आज 2.23 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्र में अभ्यर्थी को 1:30 के पहले तक प्रवेश कर जाना है। इसके बाद किसी को केंद्र में जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू

परीक्षा को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अत्यधिक भीड़ इकट्ठा होने के कारण सामान्य विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की आशंका को लेकर निषेधाज्ञा लागू की है। यही नहीं एसडीओ ने परीक्षा केंद्रों के आसपास की फाेटो स्टेट की दुकानों को परीक्षा समाप्ति तक बंद रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने दुकानों को बंद कराना सुनिश्चित करने का आदेश नगर, मुफस्सिल, औद्योगिक एवं इटाढ़ी थानाध्यक्ष को दिया है।

कब आएगा बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट? नोट करें डेट | bihar teacher  bharti 2023 BPSC TRE Result 2023 to be released soon at bpsc bih nic in |  TV9 Bharatvarsh

परीक्षा को लेकर तैयारियां हुईं पूरी

एक दिन पहले ही पहुंच गए बाहर के अभ्यर्थी  बीपीएससी अध्यापक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थी एक दिन पहले गुरुवार को ही जिले में पहुंच गए। इन परीक्षार्थियों को गुरुवार को ही परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते देखा गया, ताकि शुक्रवार को वे आसानी से समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।  कल 12 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 6561 अभ्यर्थी तीन दिवसीय बीपीएससी अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में शनिवार को सबसे अधिक 6561 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए एक दर्जन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों से पटा रहा स्‍टेशन

इधर परीक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही। अभ्यर्थियों से पूरा स्टेशन पट गया। जिसकाे जहां जगह मिली, वहीं प्लास्टिक या चादर बिछाकर सो गए। कुछ लोग सोने की बदले पूरी रात पढ़ाई करते रहे।जंक्शन पर सारा रिटायरिंग रात करीब दस बजे फुल हो गया। उसके बाद भी लोग कमरे के लिए इधर-उधर भटकते रहे। कुछ लोग स्टेशन के आसपास के होटलों में जाकर ठहर गए।

रिटायरिंग फुल होने से कई महिलाएं स्टेशन पर ही सोना मुनासिब समझे। जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर वेटिंग रूम के अलावा सभी जगहों पर अभ्यर्थियों से पटा रहा। बिहार के अलावा, यूपी, दिल्ली आदि राज्यों के अभ्यर्थी आए हुए हैं। आरपीएफ, जीआरपी द्वारा मुस्तैदी से गश्त किया। सबसे अधिक परेशानी ट्रेनों के आवागमन को लेकर यात्रियों को हुई। पूछताछ पर स्टाफ की कमी के कारण ट्रेनों की जानकारी के लिए यात्री विडियो कांफ्रेसिंग के पास काफी देर तक खड़े रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading