खराब मौसम का असर; दस दिसंबर तक कई फ्लाइट कैंसिल, इन शहरों के लिए विमान सेवा रहेगी बाधित

बिहार : खराब मौसम का असर दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालो यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दो विमानों को गुरुवार को रद्द कर दिया गया। इस कारण इन दोनों विमानों से यात्रा करने वाले यात्रियों के अंतिम क्षण में विमान के रद्द होने से अफरातफरी का माहौल बना रहा।

How to get cheap flights: 11 tricks - Save the Student

10 दिसंबर को स्पाइसजेट की वेबसाइट पर कोई विमान उपलब्ध नहीं
बताया जाता है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी के कारण मुंबई से दरभंगा आने वाली एसजी 115 फ्लाइट को पटना डायवर्ट कर दिया गया। विमान के दरभंगा पहुंचने को लेकर शाम साढ़े पांच बजे का समय दर्शाया जा रहा था। इस वजह से दरभंगा से मुंबई तक की यात्रा के लिए एयरपोर्ट पर यात्री लंबा इंतजार करते रहे। यात्रियों का कहना है कि दरभंगा से कोलकाता, दरभंगा से हैदराबाद, दरभंगा से अहमदाबाद की फ्लाइट 8 दिसंबर को स्पाइसजेट की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं बताई जा रही है। इतना ही नहीं दरभंगा से चेन्नई के लिए 8 और 10 दिसंबर को स्पाइसजेट की वेबसाइट पर कोई विमान उपलब्ध नहीं है।

9 Hacks For Cheap Flights In India

दरभंगा एयरपोर्ट पर दृश्यता घट कर पांच सौ मीटर रह गई थी
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली फ्लाइट (एसजी 8495) को रद्द किए जाने से यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई। हैदराबाद से विमान दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचा था। लेकिन, विजिबिलिटी काफी कम हो जाने से दरभंगा से हैदराबाद जानेवाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए फ्लाइट को रद्द किए जाने से यात्री परेशान रहे। बताया जाता है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर दृश्यता घट कर पांच सौ मीटर रह गई थी। इस सम्बंध में स्पाइजेट से अपने साइट पर विमान के डायवर्ट किये जाने सूचना लगा कर यात्रियों को विमान के डायवर्ट होने की जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा में खराब मौसम रहने व एयरपोर्ट पर विजिबलिटी कम रहने के कारण विमान को पटना डायवर्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading