मुजफ्फरपुर : 7 दिसंबर गुरूवार को निराला निकेतन के प्रांगण में आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री के भवानी स्मरण कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जहां बेला पत्रिका के संपादक कवि गीतकार डॉ संजय पंकज की बातों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर पुष्पा प्रसाद निर्देशिका सुरंगमा कला केंद्र तथा शिक्षाविद ने रखा तथा आचार्य श्री के गीत गाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। “जीवन भी मिला प्यार भी क्या और चाहिए गुलशन मिला बाहर भी क्या और चाहिए” .

साथ में आचार्य श्री के नातिन डॉक्टर रश्मि मिश्रा योग आचार्य आलोक कुमार अभिषेक समाजसेवी मोहन प्रसाद तथा कार्यक्रम में महेंद्र जी के साथ कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
