जीतन मांझी ने तेजस्वी को दी शादी की सालगिरह की बधाई, ईश्वर से की सुखी जीवन की मंगलकामना

हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को उनकी शादी की सालगिरह की बधाई दी। मांझी ने तेजस्वी और पत्नी राजश्री को शुभकामनाएं दी। अपने एक्स हैंडल पर मांझी ने पोस्ट किया। आपको बता दें तेजस्वी यादव की सालगिरह पर पूरा लालू परिवार तिरुपति में है। जीतन मांझी ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा कि तेजस्वी यादव और राजश्री आप दोनों को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगलकामना करता हूं।

Lalu visited Balaji with his family granddaughter Katyayani got tonsured  see family photo - लालू परिवार का तिरुपति बालाजी दर्शन, तेजस्वी और  तेजप्रताप का बाल दान, पोती का मुंडन ...

आपको बता दें बिहार की महागठबंधन सरकार से अलग होने और एनडीए में शामिल होने के बाद से मांझी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीतीश सरकार स्वाहा नाम से यज्ञ किया था। और दलितों पर नीतीश कुमार के बयान के खिलाफ धरना दिया था। जिसको बीजेपी नेताओं का भी भरपूर सहयोग मिला था। लेकिन इन सबके बीच जीतन मांझी आरजेडी और लालू पर उतने हमलावर नहीं दिखे जितना नीतीश और जदयू पर दिखे।

tejaswi yadav marriage photos viral wedding in delhi htgp - तेजस्वी यादव की  शादी की तस्वीरें वायरल, देखिए कौन-कौन पहुंचा 1, देश न्यूज

वहीं तेजस्नी पत्नी संग शादी की सालगिरह तिरुपति बालाजी में मनाई। इस दौरान पिता लालू, मां राबड़ी देवी, बड़े भाई तेजप्रताप भी मौजूद रहे। आज सुबह सभी ने बालाजी के दर्शन किए और बालदान किए। वहीं बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार भी आज ही के दिन कराया। जिसकी जानकारी तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading