बिहार : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू), पटना के तीसरे दीक्षा समारोह में मंगलवार को स्नातकोत्तर सत्र 2021-23 के 28 टॉपरों को कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गोल्ड मेल देकर सम्मानित करेंगे। दीक्षा भाषण राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति प्रो. एसके सिंह देंगे। गांधी मैदान स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में विद्यार्थियों को ड्रेस कोड में ही प्रवेश मिलेगा। सभी विषय में टाप-50 विद्यार्थियों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार नाग ने बताया कि 28 टापरों में 21 छात्राएं हैं।

विषय और टॉपर के नाम
बाटनी – दामिनी स्कंधवासिनी, रसायनशास्त्र – प्रियंका, पर्यावरण विज्ञान -रवि प्रकाश, गणित -आयुष कुमार राय, भौतिकी – राज नंदनी, इलेक्ट्रोनिक्स -मीनाक्षी कुमारी, जूलोजी -खुशबू कुमारी, संगीत -हरी प्रिया, उर्दू -निखत हाशमी, संस्कृत -सोनाक्षी सिन्हा, पाली -वीनीता कुमारी, अंग्रेजी -कोमल श्री, हिंदी -शिवानी छाया, दर्शनशास्त्र -ऋषिकेश कुमार, कामर्स -काजल कुमारी, लोक प्रशासन- नेहा कुमारी, अर्थशास्त्र -अदिति शर्मा, भूगोल – चंद्र प्रभा कुमारी, गृह विज्ञान – साक्षी कुमारी, इतिहास -विशाखा कुमारी, राजनीतिक विज्ञान -मो. नदीम खान, एलएसडब्ल्यू -मेहुल कुमार शर्मा, मनोविज्ञान -खुशबू कुमारी, समाजशास्त्र -अंकिता यादव, एमबीए – मुस्कान कुमारी, एमसीए -अनमोल सागर, एमएससी बायोटेक -राजीव रंजन, एमलिस -निशात फातिमा
