बिहार में 8 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़का, जल्द बढ़ सकती है और ठंड….

पटनाः बिहार में सर्दी लोगों को परेशान करने लगी है. पटना मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश का सवार्धिक अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस खगड़िया का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस बांका का दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के बाद अब अधिकतम तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई है, यानी कुछ दिन बाद बिहार में ठंड अपने शबाब पर होगी और शीतलहर चलने की संभावना बनी रहेगी.

bihar weather updates after two days temperature will drop by two degrees  now cold will increase in morning and evening - Bihar Weather Updates: दो  दिन बाद दो डिग्री तक गिरेगा तापमान,

पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस

रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. पटना का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज मंगलवार को राजधानी पटना का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे हवा में आर्द्रता लगभग 43% रहेगी, जो 2.8 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

अगले 24 घंटे में क्या होगा मौसम का हाल

बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे छाए रहने की संभावना है. अधिकांश भागों में पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ेगी. प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं अभी प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

अगले 5-6 दिनों तक मौसम का हाल

बिहार में अगले 5-6 दिनों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस और के अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हवा में आर्द्रता लगभग 70-86% के बीच रहेगी, जो 7-15 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस बार भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दी कम पड़ेगी. मौसम विभाग की मानें तो इस साल दिसंबर से लेकर अगले साल फरवरी तक न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रहेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading