10वीं व 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षा नजदीक है. इसको लेकर इन छात्रों को अलग से तैयारी कराने के लिए छात्रों को अलग से कक्षा देने की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसको लेकर भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमलोगों ने डिजिटल एजुकेशन के लिए पहले ही पहल किया है. दो स्कूलों में ये लागू भी हुआ और इसका परिणाम अच्छा आने लगा. अब हमलोग सभी विद्यालय में लागू करने जा रहे हैं. इससे 10वीं व 12वीं के छात्रों को काफी फायदा मिलेगा.

चली थी स्पेशल क्लास
डीईओ ने आगे कहा कि भागलपुर के कई विद्यालय में कुछ विषय के शिक्षकों की कमी है, तो उस विषय के चैप्टर को जिले के बेहतर शिक्षक से रिकॉर्ड करवाया गया है. उसको डिजिटल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है. इससे उसकी तैयारी सभी विषयों की हो रही है. अधिकारी ने बताया कि बच्चों को अलग से कक्षा दी जा रही है. इसमें खास कर वैसे बच्चे जो पढ़ने में थोड़े कमजोर हैं, उस पर विशेष फोकस किया जा रहा है. संजय कुमार ने बताया कि जिले में पिछले वर्ष भी अच्छे रिजल्ट रहे थे. इसका कारण यह था हमलोग स्पेशल क्लास चलाये थे. जिसमें की कमजोर छात्र को अलग से कक्षा दी जा रही थी, जिसका परिणाम अच्छा रहा था.

इन विषयों पर है फोकस
इस वर्ष भी हमलोग इसपर ध्यान दिए हुए हैं. खास कर बच्चों को देखते हैं कि वे गणित, साइंस व संस्कृत में ज्यादा फेल होते हैं. इस बार विशेष तैयारी कराई जाएगी. ताकि बच्चे अधिक से अधिक पास हों. इस कार्य को अपर मुख्य सचिव ने भी सराहा था. उन्होंने पूरे बिहार में लागू कराने का निर्देश भी दिया है. ताकि सभी जगहों पर ये सुविधा बच्चों को मिले.