मुजफ्फरपुर: भाजपा द्वारा घोषित सभी 42 नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को किया गया सम्मान

मुजफ्फरपुर : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसे लेकर आज मुजफ्फरपुर के भाजपा जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के संगठनात्मक सभी कार्य एवं कार्यक्रम की सफलता , संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने मंडल प्रभारी की घोषणा की। इस दौरान  सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों का सम्मानित भी किया गया।

वहीं रंजन कुमार सिंह ने बताया कि आज जिले के 42  मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई है। मंडल प्रभारी हर मंडल में जाकर पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों को और संगठनों को बूथ  स्तर  पर मजबूत बनाने का कार्य करते है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में तीन बड़ी घोषणा भी की गई है, जिसमें विकसित भारत-संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं रामलला के दर्शन है। उन्होंने बताया कि भाजपा पार्टी राम भक्तों को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या ट्रेन से ले जाएगी साथ ही उनके खाने पीने रहने की व्यवस्था भी करेगी। इसमें अपने जिले के अधिक से अधिक लोग रामलला के दर्शन कर पायेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading