संसद भवन की सुरक्षा को लेकर लालू यादव ने मोदी सरकार को घेरा, बोलें-मोदी राज में कोई सुरक्षित नहीं

एक तरफ बिहार की सियासत दिन-ब-दिन गर्म होती दिख रही है, वहीं लोकसभा में सुरक्षा चूक के मामले में लालू यादव की पार्टी राजद ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है. बता दें कि राजद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया है कि, ”आखिर भाजपा के राज में भी संसद के सुरक्षा में संकट क्यों खड़ा हो गया?” बता दें कि राजद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे लेकर कई तरह के सवाल उठाए हैं. राजद ने कहा है कि, ”भाजपा के सरकार में रहते ही संसद की सुरक्षा संकट में क्यों आ जाती है? जो संसद भवन को सुरक्षित नहीं रख पाते हैं वे देश को क्या ही सुरक्षित रख पाएंगे?” अब लालू के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

RJD सुप्रीमो लालू यादव ने मणिपुर हिंसा और जवानों के बलिदान पर PM मोदी-अमित  शाह को घेरा, जानिए क्या कहा? - RJD Supremo Lalu Prasad Yadav targeted PM  Modi and Amit Shah

आपको बता दें कि एक दिन पहले भी जब लोकसभा में सुरक्षा चूक हुई थी तो संसद की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार के दावों पर राजद ने मोदी सरकार को घेरा था. राजद ने कहा था कि, ”याद है ना नए संसद भवन की ‘आवश्यकता’, भविष्य को लेकर ‘दूरदर्शिता’ और अत्याधुनिक ‘सुरक्षा उपायों’ को लेकर कैसे-कैसे कसीदे पढ़े गए थे.” अब एक बार फिर राजद ने अपने तीखें बयान से बीजेपी को निशाने पर लिया है.

वहीं आपको बताते चले कि, जब 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ था, उस वक्त देश में अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में केंद्र सरकार थी यानी बीजेपी की सरकार थी. अब उस घटना के 22 साल बाद 13 दिसंबर को फिर लोकसभा में सुरक्षा चूक का मामला सामने आया. केंद्र में बीजेपी की सरकार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. इसका जिक्र करते हुए राजद ने पूछा है कि, ”क्या कारण है कि जब-जब भाजपा की सरकार आती है, संसद की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है ?” वहीं राजद ने तंज कस्ते हुए कहा है कि, ”जो लोग संसद भवन को सुरक्षित नहीं रख सकते, वे देश को क्या सुरक्षित रख पाएंगे?”

इस बीच, आपको बता दें कि लोकसभा में हुई घटना के बाद गुरुवार यानी 14 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद सुरक्षा उल्लंघन घटना पर लोकसभा में बोलते हुए कहा है कि, ”भविष्य में सभी सांसदों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. साथ ही किसी भी ऐसे व्यक्ति को पास नहीं दिया जाए जो संसद में घुस अराजकता फैल सकता हो.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading