नीतीश कुमार की प्रस्तावित वाराणसी रैली स्थगित, जेडीयू के यूपी प्रभारी ने बताई ये वजह

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वाराणसी में प्रस्तावित रैली फिलहाल स्थगित हो गई है. उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रवण कुमार ने इसकी जानकारी मीडिया से साझा की है. उन्होंने कहा कि जगह नहीं मिलने के कारण रैली को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी.

Nitish Kumar Samadhan Yatra program change - नीतीश कुमार की समाधान यात्रा  में संशोधन, नया कार्यक्रम जारी; अब इन जिलों में जाएंगे सीएम, बिहार न्यूज

वाराणसी में नीतीश की रैली स्थगित

श्रवण कुमार ने कहा कि अधिकारियों पर दबाव बनाया गया. इसीलिए जगह महैया नहीं करायी गई. उन्होंने कहा कि रैली को रोकने के लिए षडयंत्र किया गया है. पर जेडीयू पीछे हटने वाली नहीं है. आने वाले दिनों में जल्द ही यह रैली होगी.

जनता के बीच हमलोग जाएंगे

श्रवण कुमार यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि देश का संविधान खतरे में हैं. यह ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली थी. वाराणसी की जनता के बीच हमलोग जाएंगे और फिर से इस रैली को करने का संकल्प बनाएंगे.

बिहार में जमकर हो रही थी राजनीति

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की रैली को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई थी. कई लोग यह कहने लगे थे कि नीतीश कुमार पीएम नरेन्द्र मोदी को 2024 में वाराणसी सीट पर चुनौती देंगे. I.N.D.I.A. गठबंधन के संदेश को क्लीयर करने के लिए नीतीश कुमार वाराणसी जाएंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading