बिहार : KBC में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर होंगे सीवान के ‘रंजीत’

सीवान: बिहार के सीवान के लाल आज केबीसी की हॉट सीट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठेंगे. जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी सुखारी सिंह के पुत्र रंजीत कुमार सिंह गुरुवार यानी कि आज बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के साथ उनके हीट शो कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर होंगे.

KBC की हॉट सीट पर सिवान के रामगढ़ के रंजीत

रंजीत कुमार सिंह के हॉट सीट पर पहुंचने की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. वहीं गांव के लोग काफी खुश दिख रहे हैं. रंजीत कुमार सिंह एक साधारण परिवार से आते हैं और वह मुंबई में केबीसी के ऑफिस में पहुंच चुके हैं, जहां आज बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति शो में खेलते हुए दिखेंगे.

KBC में अमिताभ बच्चन के सामने आज होंगे सिवान के रंजीत कुमार सिंह, जीते 12.50 लाख रुपये, आज रात प्रसारण, bihar-ranjeet -kumar-singh-will-face-amitabh-bachchan-in-kbc-today

सुपरवाइजर के पद पर हैं कार्यरत

रंजीत कुमार सिंह लेंसकार्ट चश्मा की कम्पनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं. रंजीत सिंह की उम्र 28 वर्ष है. रंजीत के 4 भाई और एक बहन है, जिसमे बाबा महेन्द्र नाथ मंदिर में बड़े भाई संजीत सिंह की प्रसाद की दुकान है.

काफी प्रयासों के बाद मिला मौका

आपको बता दें कि सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रंजीत कुमार सिंह शुरू से ही केबीसी लाइव शो देखा करते थे और पिछले कई महीनों से वह लगातार इसमें शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे थे. इसी बीच कुछ सवालों के जवाब ऑनलाइन भेजना होता है. उसमें इनका जवाब सबसे पहले केबीसी में पहुंचा ,जिसके बाद उनका नंबर आया.

रामगढ़ वासियों में उत्साह

रंजीत को मुंबई से फोन कर जानकारी दी गई कि आपका केबीसी में सिलेक्शन हो गया है. इसके बाद से रंजीत कुमार सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं, जहां उनका प्रोग्राम रिलीज हो चुका है और आज उसका प्रसारण होना है. इसको लेकर गांव के लोगों में काफी उत्साह है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.