बिहार : सीएम नीतीश शाम में निकलेंगे दिल्ली, तेजस्वी के साथ लालू भी दिल्ली हुए रवाना

बिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार को उखाड़ फेंकने के एलान के साथ बने इंडी एलायंस की बैठक चौथी बैठक आखिरकार आ गई। जिस बैठक के इंतजार में पांच राज्यों का चुनाव निकल गया। वह तारीख-दर-तारीख के बाद अब 19 दिसंबर को दिल्ली में हो रही है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ बैठक में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट से रवाना हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम चार बजे रवाना हो रहे हैं। नीतीश जाते समय क्या बोलते हैं, इसका इंतजार रहेगा क्योंकि वह इन दिनों जल्दी कुछ बोलने से बच रहे हैं। लालू ने जाते समय पीएम मोदी पर सीधे-सीधे निशाना साधा।

बिहार: लालू-नीतीश के '50-50' में फंसकर रह गए तेजस्वी! – News18 हिंदी

लालू बोले- अब मोदी को हटाकर ही दम लेंगे
मीडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के फिर से आने के बयान पर सवाल पूछा तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भड़क गए। गुस्साए हुए उन्होंने कहा कि क्या है नरेंद्र मोदी? आएंगे तो आओ। इंडी गठबंधन की बैठक है, हमलोग उसमें जा रहे हैं। हमलोग मिलकर इनको हटाएंगे। अब मोदी को हटाकर ही दम लेंगे। यह कहते हुए लालू प्रसाद आगे बढ़ गए। बता दें कि 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक है। सीएम नीतीश कुमार शाम में पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के रवाना होंगे।

सम्राट चौधरी बोले- मजाक कर रहे होंगे लालू जी
इधर, लालू प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मजाक कर रहे होंगे लालू जी। कितनी बार लालू यादव हारे हैं उनको गिनती तक याद नहीं है। अभी पांच राज्यों के चुनाव में इंडिया गठबंधन का क्या हाल हुआ है, वह पूरा देश जानता है। लालू यादव बिहार में आपराधिक छवि के चेहरे हैं। इस बाद को तो जदयू के नेताओं ने ही कई प्रूफ किया है कि अपराधी है, चारा चोरी करने वाले लोग हैं। यह क्या बोलेंगे? लालू प्रसाद यादव की राजनीति को कांग्रेस और जदयू ने साफ कर दिया है। सम्राट चौधरी ने दावा किया कि बिहार की 40 की 40 सीट बीजेपी और एनडीए जीतेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading