चुनाव से पहले ही इस नेता का JDU ने काटा पत्ता, नहीं मिलेगी टिकट

पटना. यूं तो 2024 का लोकसभा चुनाव होने में करीब 5 महीने का वक्त है लेकिन बिहार में जेडीयू के एक सांसद का उनकी ही पार्टी ने करीब-करीब पत्ता काट दिया है. मामला सीतामढ़ी सीट से जुड़ा है और वहां के सांसद हैं सुनील कुमार पिंटू लेकिन अब जो नई कहानी सामने आ रही है, उसके मुताबिक बिहार विधान परिषद के सभापति और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के वरिष्ठ नेता देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से 2024 के उम्मीदवार होंगे. पटना में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में खुद देवेश चंद्र ठाकुर ने खुद इस बात का ऐलान किया और कहा कि चुनाव लड़ने की तैयारी भी उन्होंने शुरू कर दी है.

देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है. वैसे सीतामढ़ी से जदयू से ही सुनील कुमार पिंटू मौजूदा सांसद हैं लेकिन पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और जातीय गणना की रिपोर्ट पर बिहार सरकार पर सवाल उठाने के कारण उन पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार और मंत्री संजय झा ने तंज कसा था. ये तय माना जा रहा है कि पिंटू को जेडीयू टिकट नहीं देगा. दरअसल रविवार को पटना के बापू सभागार में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेवा संस्थान की तरफ से ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. देवेश चंद्र ठाकुर कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि शामिल हुए थे. इसी सम्मेलन में शिरकत करने के दौरान विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र त ठाकुर ने ऐलान कर दिया और कहा कि सीतामढ़ी लोकसभा सीट से वह चुनाव लड़ेंगे ,उसकी तैयारी में वह लग गए हैं.

जदयू के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी फिलहाल विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने दावा किया कि पार्टी की तरफ से उन्हें हरी झंडी भी मिल चुकी है. देवेश चंद्र ठाकुर की इस घोषणा के बाद बिहार में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. चर्चा  शुरू हो गई है कि सीतामढ़ी के मौजूदा जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू का आखिर क्या होगा ? क्या पार्टी उन्हें किसी दूसरी सीट पर चुनाव लड़ाएगी या टिकट की दौड़ से वह बाहर हो गए हैं ?

बिहार में हुई जातीय गणना रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद सांसद सुनील कुमार पिंटू ने अपनी ही पार्टी की सरकार के कार्यकलापों पर सवाल खड़ा किया था. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की जमकर सराहना की थी. इसके बाद जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार और मंत्री संजय झा समेत कई नेताओं ने उनके खिलाफ टिप्पणी की थी. देवेश चन्द्र ठाकुर ने राजस्थान में ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी बयान दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading