टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को रिप्लेस कर बिहार के लाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बनाई अपनी जगह

रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव के निवासी 27 वर्षीय आकाश दीप को भारतीय क्रिकेट टीम में स्थान मिलने पर जिलेवासियों में खुशी की लहर है। आकाश दीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वन-डे इंटरनेशल सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में दीपक चाहर की जगह ली है। आकाश दीप नई और पुरानी दोनों गेंदों से ही स्विंग हासिल करने की क्षमता रखते हैं। तीन मैंच की वन-डे सीरिज में पहला मैच 17 दिसंबर को खेला जा चुका है। पहले मैच में आकाश दीप को शामिल नहीं किया गया था। दूसरा मैच आगामी 19 दिसंबर को गकबेराह में खेला जाएगा। वे आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं और हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय टीम के सदस्य भी थे। आकाश दीप के भारतीय टीम में शामिल कर लिए जाने के बाद गांव के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी की लहर है।

Akash Deep: From Sasaram to Indian dressing room via Kolkata Maidans

बेटे की सफलता पर मां से लेकर ग्रामीणों तक में खुशी

बड्डी गांव निवासी श्यामलाल सिंह बताते हैं कि आकाश दीप ने 11 दिसंबर को ही अपना 27वां जन्मदिन मनाया है। बीसीसीआई ने टीम में चयन कर उन्हें जन्मदिन का खास तोहफा दिया है। बेटे की सफलता पर उनकी मां लड्डुमा देवी भावुक हो कहती हैं कि आकाश जब 16 साल के थे, तब उनके पिता रामजी सिंह की मौत हुई थी। बेटा बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहता था। जिले में उसने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाया। फिर करियर बनाने के लिए कोलकाता चला गया। वहां पहले क्लब क्रिकेट खेला। इसके बाद बंगाल रणजी टीम में जगह मिली। आईपीएल में मौका मिला, अब भारतीय क्रिकेट की टीम का हिस्सा बन गए हैं। गांव के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक भैरव दयाल सिंह कहते हैं कि बेटा क्रिकेट में देश के लिए अच्छा खेले यही भगवान से प्रार्थना है। इस मुकाम तक पहुंचने में काफी संघर्ष किया है।

गांव से गहरा लगाव है आकाश दीप का

आकाश दीप का घर-गांव से गहरा लगाव है। जब भी मौका मिलता है, वे गांव आते हैं। गांव के युवाओं को खेलने के लिए प्रेरित भी करते हैं। आकाशदीप ने हाल ही में बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट 2023 में अपनी टीम बंगाल के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा, आईपीएल में आरसीबी टीम से खेलते हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ले चुके हैं 90 विकेट

आकाश दीप ने अब तक 25 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 90 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार बार पांच विकेट भी लिए हैं। जबकि पांच बार चार विकेट लिए हैं। वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक पारी में उनका बेहतर प्रदर्शन 60 रन देकर छह विकेट लेने का रहा है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 112 रन देकर 10 विकेट देने का रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading